Advertisements
Advertisements
प्रश्न
निम्नलिखित विषय पर लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए:
आप राजकीय वरिष्ठ विद्यालय के प्रधान छात्र/छात्रा अमृत/अमृता हैं। विद्यालय की कैंटीन व्यवस्था में सुधार हेतु अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या को एक पत्र लिखिए।
Advertisements
उत्तर
सेवा में,
श्रीमती प्रधानाचार्या महोदया,
राजकीय वरिष्ठ विद्यालय,
शास्त्री नगर,
जयपुर
दिनांक: 7 नवम्बर 2025
विषय: विद्यालय कैंटीन की व्यवस्था में सुधार हेतु निवेदन।
महोदया,
सविनय निवेदन है कि विद्यालय परिसर में संचालित कैंटीन की व्यवस्थाएँ संतोषजनक नहीं हैं। कैंटीन में अस्वच्छ व अनुपयुक्त खाद्य पदार्थों का विक्रय किया जा रहा है। शुद्ध एवं उबले हुए पानी की उचित व्यवस्था नहीं है। कैंटीन में आने वाले कई विद्यार्थी अपने भोजन के दौरान स्वच्छता का पालन नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि एक ही बोतल और बर्तनों का बार-बार उपयोग किया जा रहा है, जिससे संक्रमण फैलने की संभावना बनी रहती है। इन परिस्थितियों को देखते हुए आपसे निवेदन है कि कृपया किसी दिन स्वयं निरीक्षण कर कैंटीन की व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने का कष्ट करें, ताकि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की रक्षा हो सके। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप इस कार्य में हमारा सहयोग करेंगे।
धन्यवाद
आपकी आज्ञाकारी शिष्या,
अमृता राठी
