Advertisements
Advertisements
प्रश्न
निम्नलिखित विषय पर लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए:
आप निकिता/निकेत हैं। पैरा आलंपिक में प्रथम स्वर्ण पदक पाने वाले पद्मश्री मुरलीकांत पेटकर के बारे में प्रकाशित ‘फीचर’ की कॉपी मँगाने हेतु दैनिक हिंदी समाचार-पत्र के प्रबंधक को पत्र लिखिए।
Advertisements
उत्तर
परीक्षा भवन
आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
दिनांक: 7 नवम्बर 2025
सेवा में,
श्रीमान प्रबंधक जी,
दैनिक नवभारत समाचार-पत्र
नेहरू नगर,
भोपाल
विषय: पद्मश्री मुरलीकांत पेटकर के बारे में प्रकाशित फीचर की कॉपी हेतु।
महोदय,
मैं नेहरू नगर, भोपाल की निवासिनी हूँ। मैंने पैरा ओलंपिक से संबंधित कई जानकारियाँ सुनी हैं और इनके विषय में विस्तार से पढ़ने की इच्छा रखती हूँ। हाल ही में आपके प्रतिष्ठित दैनिक समाचार-पत्र में पद्मश्री मुरलीकांत पेटकर के संबंध में एक विशेष फीचर प्रकाशित हुआ है। मैं उनके कार्यों और उपलब्धियों के बारे में अधिक जानना चाहती हूँ, किंतु दुर्भाग्यवश मेरे पास आपके समाचार-पत्र की प्रति उपलब्ध नहीं है और यह फीचर मुझे किसी अन्य माध्यम से भी प्राप्त नहीं हो सका।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि कृपया नीचे दिए गए पते पर उस फीचर की एक प्रति भेजने की कृपा करें। आशा है कि आप मेरे इस अनुरोध को स्वीकार करेंगे। इसके लिए मैं आपकी आभारी रहूँगी।
धन्यवाद
भवदीया,
निकिता
