हिंदी

आप केंद्रीय विद्यालय की सुचेता हैं। आप दसवीं कक्षा की छात्रा हैं। विद्यालय में आपका परीक्षा प्रवेश-पत्र खो गया है। विद्यालय सूचना-पट के लिए लगभग 50 शब्दों में सूचना लिखिए। - Hindi Course - B

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

आप केंद्रीय विद्यालय की सुचेता हैं। आप दसवीं कक्षा की छात्रा हैं। विद्यालय में आपका परीक्षा प्रवेश-पत्र खो गया है। विद्यालय सूचना-पट के लिए लगभग 50 शब्दों में सूचना लिखिए।

लेखन कौशल
Advertisements

उत्तर

केंद्रीय विद्यालय
जलवायु प्रगति, मुंबई

सूचना
परीक्षा प्रवेश-पत्र खो जाने हेतु

मैं, सुचेता सिंह, कक्षा दसवीं ‘अ’ की छात्रा, आप सभी को सूचित करती हूँ कि आज सुबह मेरा दसवीं कक्षा का प्रवेश-पत्र कक्षा में कहीं खो गया है। आप सभी से निवेदन है कि यदि किसी को यह प्रवेश-पत्र मिले तो कृपया नीचे दिए गए फोन नंबर पर तुरंत सूचित करें।
आपके सहयोग के लिए मैं आभारी रहूंगी।

फोन नंबर - 9284521560

सुचेता सिंह
कक्षा - दसवीं ‘अ’

shaalaa.com
सूचना लेखन
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2021-2022 (March) Outside Delhi Set 1

संबंधित प्रश्न

आप निवासी कल्याण संघ (रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन) के अध्यक्ष रमेश सुब्रमण्यम हैं। अपने क्षेत्र के मुख्य पार्क में आयोजित होने वाले योग-शिविर के विषय में जानकारी देते हुए लगभग 50 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए।


आप कक्षा दसवीं के लिओनार्ड/बर्नडैट हैं। विद्यालय के बाॅस्केटबॉल मैदान में आपको एक घड़ी मिली है। इससे संबंधित सूचना विद्यालय के सूचनापट्ट के लिए तैयार कीजिए। जिससे घड़ी खोने वाला छात्र उसे प्राप्त कर सके। यह सूचना लगभग 50 शब्दों में तैयार कीजिए।


आप विद्यालय के सांस्कृतिक सचिव हैं। बाल दिवस समारोह के अवसर पर विद्यालय में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के विवरण सहित सूचना तैयार कीजिए।


आप विनीत/विनीता है। आप ‘निवासी कल्याण संघ’ के सचिव हैं। सोसायटी के निवासियों की सुरक्षा हेतु कैमरे लगवाए गए हैं। इसकी सूचना देते हुए लगभग 50 शब्दों में सूचना लिखिए।


आप विनय/विनम्रता है। आप विद्यार्थी परिषद के सचिव है। अंतर्कक्षा कविता पाठ प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए लगभग 50 शब्दों में सूचना लिखिए।


आप जॉनसन/जानकी है। विद्यालय की कैंटीन में आपको एक घड़ी मिली है। ‘खोया पाया’ विभाग को जानकारी देने के लिए उसकी सूचना लगभग 50 शब्दों में तैयार कीजिए।


आप गरिमा/पंकज हैं। कोरोना के चलते सोसायटी में गणतंत्र दिवस पर केवल आभासी (वर्चुअल) ध्वजारोहण होगा। सभी अपने घरों से इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसकी जानकारी देने के लिए लगभग 50 शब्दों में सूचना लिखिए।


सागर अपार्टमेंट के सचिव की ओर से अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को जल की बर्बादी रोकने हेतु लगभग 50 शब्दों में सूचना लिखिए।


निम्नलिखित विषय पर लगभग 60 शब्दों में सूचना लिखिए:

विद्यालय द्वारा चिकित्सा जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य संगठन के सचिव होने के नाते कक्षा छठी से बारहवीं तक के सभी विद्यार्थियों को कार्यक्रम के विवरण सहित इसकी सूचना प्रदान कीजिए।


आपकी सोसायटी में आगामी माह के अंतिम सप्ताह में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सोसायटी सचिव की ओर से इस जानकारी को लोगों को पहुँचाने के लिए लगभग 80 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए।


'गणतंत्र दिवस' के अवसर पर आपकी सोसायटी के पार्क में ध्वजारोहन और खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सोसायटी सचिव की ओर से इस जानकारी को लोगों तक पहुँचाने के लिए लगभग 80 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए।


निम्नलिखित विषय पर लगभग 80 शब्दों में सूचना लिखिए:

आप निवासी कल्याण संघ के सचिव/श्रेष्ठ सहाय/श्रेष्ठा सहाय हैं। आपकी सोसायटी में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन होने वाला है। शिविर में भाग लेने के इच्छुक लोगों को आमंत्रण देते हुए एक सूचना तैयार कीजिए।


निम्नलिखित विषय पर लगभग 80 शब्दों में सूचना लिखिए -

आप अभय सिंह/अभया सिंह हैं और 'समर्पण' नामक गैर-सरकारी संगठन के अध्यक्ष/की अध्यक्षा हैं। आपका संगठन प्रौढ़ों के लिए निःशुल्क सायंकालीन कक्षाएँ प्रारंभ करने जा रहा है। इन कक्षाओं में भाग लेने के इच्छुक लोगों के लिए एक सूचना तैयार कीजिए।


निम्नलिखित विषय पर लगभग 80 शब्दों में सूचना लिखिए -

आप हर्ष चतुर्वेदी/हर्षा चतुर्वेदी हैं और विकास माध्यमिक विद्यालय के छात्र परिषद्‌ के अध्यक्ष/की अध्यक्षा हैं। विद्यालय में आयोजित होने वाली 'कैरियर परामर्श कार्यशाला' की जानकारी देते हुए एक सूचना तैयार कीजिए।


छुट्टी के बाद स्कूल की बस से घर जाते हुए आपका एक बैग बस में ही छूट गया। बस का रूट नं. और अपने बैग का विवरण देते हुए विद्यालय के सुचना पट्ट पर लगाने के लिए एक सुचना लगभग 60 शब्दो में लिखिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×