Advertisements
Advertisements
प्रश्न
आप दिव्य/दिव्या हैं। अ. ब. स. बैंक में आपका बचत खाता है। आपके ई-मेल और फोन पर खाते से संबंधित सूचनाएँ मिलनी बंद हो गई हैं। सुविधा पुनः प्रारंभ करने के लिए बैंक प्रबंधक को लगभग 80 शब्दों में ई-मेल लिखिए।
Advertisements
उत्तर
प्रेषक: [email protected]
प्रेषिति: [email protected]
विषय: खाते से संबंधित जानकारी न मिलने हेतु।
महोदय,
मैं दिव्या आपके बैंक की ग्राहक हूँ। मेरा खाता संख्या 24589.... है। मैं आपका ध्यान अपने खाते से जुड़ी समस्या की ओर दिलाना चाहती हूँ। पिछले एक सप्ताह से मुझे बैंक की ओर से खाते से संबंधित कोई भी संदेश या सूचना प्राप्त नहीं हो रही है।
पिछले सप्ताह मैंने कई बार पैसे जमा किए और निकाले, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। आजकल लगभग हर जगह ऑनलाइन भुगतान का उपयोग होता है, जो सरल और सुविधाजनक है, परंतु साइबर अपराध बढ़ने के कारण यह चिंता का विषय भी बन गया है। पहले मुझे हर लेन-देन की सूचना संदेश के माध्यम से मिल जाती थी, जिससे मैं निश्चिंत रहती थी, लेकिन अब जानकारी न मिलने के कारण मैं परेशान हूँ और हर समय अनजाने डर में रहती हूँ।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि कृपया इस समस्या का शीघ्र समाधान करें, ताकि मेरे खाते की जानकारी मुझे समय पर मिल सके और मैं निश्चिंत रह सकूँ। आशा है कि आप मेरी इस परेशानी पर जल्द ध्यान देंगे।
धन्यवाद
भवदीया,
दिव्या
