Advertisements
Advertisements
प्रश्न
आप भावुक/भावना हैं। बारिश के बाद आपके विद्यालय में मच्छरों की संख्या बहुत अधिक बढ़ गई है। अतः नगर निगम अधिकारी को मच्छर मारने की दवाई का छिड़काव करवाने के लिए लगभग 80 शब्दों में एक ई-मेल लिखिए।
Advertisements
उत्तर
प्रेषक: [email protected]
प्रेषिति: [email protected]
विषय: मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के संबंध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं विजय नगर क्षेत्र की निवासिनी हूँ। वर्षा के कारण हमारे विद्यालय परिसर में अनेक स्थानों पर जलभराव हो गया है। नालियाँ और नाले जाम पड़े हैं, जिससे वातावरण अत्यंत प्रदूषित हो गया है। कई स्थानों पर लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है और आने-जाने का कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं बचा है। जलभराव के कारण मच्छरों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। क्षेत्रीय पार्षद केवल चुनाव के समय ही दिखाई देते हैं, उसके बाद क्षेत्र की सुध नहीं ली जाती। ऐसी स्थिति में आपसे विनम्र अनुरोध है कि कृपया फॉगिंग कराकर मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को नियंत्रित करें, ताकि विद्यालय के छात्र स्वच्छ वातावरण में साँस ले सकें। आशा है कि आप शीघ्र इस समस्या का समाधान करेंगे।
विद्यार्थी सदैव आपके आभारी रहेंगे।
भवदीया,
भावना
42, शांति विहार कॉलोनी,
विजय नगर,
इंदौर
