Advertisements
Advertisements
प्रश्न
- आँखें बंद करो और सोचो कि तुम्हारी क्लास एक अंतरिक्ष यान बन गई है। तुम शूं... से 10 मिनट में अंतरिक्ष में पहुँच गए हो। तुम्हारा यान अब पृथ्वी के चारों तरफ़ चक्कर लगा रहा है। अब बताओ -
क्या एक जगह बैठ भी पा रहे हो?
बालों का क्या हाल है?
अरे भई, बस्ता और किताबें कहाँ घूम रही हैं?
और टीचर जी क्या कर रही हैं? उनकी चॉक का क्या हुआ?
आधी छुट्टी में खाना कैसे खा पाए? पानी कैसे पिया? बॉल उछाली तो क्या हुआ? - चित्र बनाकर या एक्टिंग करके यह सब बताओ।
Advertisements
उत्तर
- नहीं हम क्लास में बैठ नही पा रहे हैं।
बाल भी उपर की ओर खड़े हैं।
बस्ता और किताबें भी तैर रही हैं।
टीचर भी तैर रही हैं और वो चॉक पकड़ने की कोशिश कर रही हैं।
तैरते-तैरते पूरी खायी और पानी के बुलबुले पिए। बॉल उछाली तो वो भी तैरने लगी। - स्वयं करे
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
अंतरिक्ष में सुनीता के बाल खड़े क्यों रहते होंगे? बाल नीचे क्यों नहीं बैठते थे?
एक पाँच रूपये का सिक्का लो और कड़े कागज़ का एक छोटा-सा टुकड़ा जो सिक्के के चौथाई भर हो।
- एक हाथ में सिक्का और दूसरे में नन्हा कागज़ पकड़कर दोनों एक साथ गिराओ। क्या हुआ?
- अब नन्हे कागज़ को सिक्के के ऊपर रखो और फिर दोनों को एक साथ गिराओ। इस बार क्या हुआ? चौंक गए क्या!

- क्या भारत को पहचान पा रहे हो?
- क्या कोई और जगह पहचान पा रहे हो?
- देखो, समुद्र कहाँ-कहाँ है?
- ग्लोब और इस फ़ोटो में क्या कुछ मिलता-जुलता है? क्या कोई फ़र्क भी दिखता है?
- क्या सुनीता अंतरिक्ष से भारत, पाकिस्तान, नेपाल और बर्मा को अलग-अलग बता सकती थीं?

- क्या भारत को ढूँढ़ पाए?
- इसमें समुद्र कहाँ-कहाँ दिख रहा है?
- इसमें कौन-कौन से देश तुम देख पाए?
- भारत जिन देशों के साथ क्रिकेट मैच खेलता है, क्या उनमें से कुछ को देख पाए? जैसे - इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका।
- और क्या-क्या देखा?
- क्या तुम अपने राज्य को पहचान पाए? नक्शे पर उसका नाम लिखो।
- तुम्हारे राज्य से लगे हुए, कौन-से राज्य हैं?
- क्या तुम कभी किसी और राज्य में गए हो?
- शाहमीर यह सोचता है कि राज्यों के बीच में ज़मीन पर लाइन बनी होती है। तुम इस बारे में क्या सोचते हो?
चाँद से जुड़े कौन-कौन-से त्योहार मनाए जाते हैं?
दिल्ली में कुछ दिनों तक चाँद के निकलने और डूबने का समय तालिका में दिया गया है।
| तारीख | चाँद निकलने का समय घंटा : मिनट |
चाँद डूबने का समय घंटा : मिनट |
| 28-10-2007 | 19:16 | 08:5 |
| 29-10-2007 | 20:17 | 10:03 |
| 30-10-2007 | 21:22 | 11:08 |
| 31-10-2007 | 22:29 | 12:03 |
28 अक्तूबर को चाँद शाम के ______ बजकर ______ मिनट पर निकला।
29 अक्तूबर को चाँद शाम के ______ बजकर ______ मिनट पर निकला।
29 अक्तूबर को चाँद निकलने में ______ घंटे ______ मिनट का फ़र्क आया।
31 अक्तूबर को चाँद डूबने का समय 12:03 दिया है। क्या तुमने कभी दिन के बारह बजे चाँद देखा है? दिन में हमें चाँद-तारे आसानी से क्यों नहीं दिखते?
देखो, पृथ्वी कैसी दिख रही है? चाँद की सतह कहाँ दिख रही है? चित्र देखने के बाद तुम्हारे मन में क्या कुछ सवाल आए? सवाल लिखो और क्लास में चर्चा करो।

तारे ज़्यादातर रात में ही क्यों दिखते हैं?
