Advertisements
Advertisements
प्रश्न
आजकल विवाह आदि उत्सव, समारोहों एवं रेस्तराँ में आज भी चार्ली चैप्लिन का रूप धरे किसी व्यक्ति से आप अवश्य टकराए होंगे। सोचकर बताइए कि बाज़ार ने चार्ली चैप्लिन का कैसा उपयोग किया है?
संक्षेप में उत्तर
Advertisements
उत्तर
मुझे एक बार मॉल में जाने का अवसर मिला था। मैं अपनी माँ के साथ चल रहा था कि किसी ने मेरा हाथ पकड़ा। मैं उसे देखकर घबरा गया। उसने मेरा हाथ पकड़ा और मुझे एक दुकान की ओर ले गया। वह जुतों की बहुत बड़ी दुकान थी, जहाँ चार्ली ने मुझे अपने जूते दिखाए और जूते खरीदने का अनुरोध किया। दुकानदार ने चार्ली का उपयोग जुते बेचने के लिए किया था। इस तरह लोग बहुत प्रकार से चार्ली का प्रयोग करते हैं। रेस्टोरेंट इत्यादि के बाहर भी आपको ये मिल जाएँगे। लोगों ने एक प्रसिद्ध व्यक्ति को सामान बेचने वाला बना दिया है। चार्ली के साथ यह अन्याय है। चार्ली सामान बेचने के साधन नहीं है। यह वह पात्र है, जो दुखी चेहरे में हँसी के भाव ला सकता है। लोग इसे व्यवसायिक तौर पर प्रयोग करके पैसा कमा रहे हैं।
shaalaa.com
चार्ली चैप्लिन यानी हम सब
क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
संबंधित प्रश्न
लेखक ने ऐसा क्यों कहा है कि अभी चैप्लिन पर करीब 50 वर्षों तक काफी कुछ कहा जाएगा?
चैप्लिन ने न सिर्फ़ फ़िल्म-कला को लोकतांत्रिक बनाया बल्कि दर्शकों की वर्ग तथा वर्ण-व्यवस्था को तोड़ा। इस पंक्ति में लोकतांत्रिक बनाने का और वर्ण-व्यवस्था तोड़ने का क्या अभिप्राय है? क्या आप इससे सहमत हैं?
लेखक ने चार्ली का भारतीयकरण किसे कहा और क्यों? गांधी और नेहरू ने भी उनका सान्निध्य क्यों चाहा?
लेखक ने कलाकृति और रस के संदर्भ में किसे श्रेयस्कर माना है और क्यों? क्या आप कुछ ऐसे उदाहरण दे सकते हैं जहाँ कई रस साथ-साथ आए हों?
जीवन की जद्दोजहद न चार्ली के व्यक्तित्व को कैसे संपन्न बनाया?
चार्ली चैप्लिन की फिल्मों में निहित त्रासदी/करुणा/हास्य का सामंजस्य भारतीय कला और सौंदर्यशास्त्र की परिधि में क्यों नहीं आता?
चार्ली सबसे ज़्यादा स्वयं पर कब हँसता है?
सामान्यतः व्यक्ति अपने ऊपर नहीं हँसते, दूसरों पर हँसते हैं। कक्षा में ऐसी घटनाओं का ज़िक्र कीजिए जब-
- आप अपने ऊपर हँसे हों
- हास्य करुणा में या करुणा हास्य में बदल गई हो।
चार्ली हमारी वास्तिवकता है, जबकि सुपरमैन स्वप्न आप इन दोनों में खुद को कहाँ पाते हैं?
भारतीय सिनेमा और विज्ञापनों ने चार्ली की छवि का किन-किन रूपों में उपयोग किया है? कुछ फ़िल्में (जैसे आवारा, श्री 420, मेरा नाम जोकर, मिस्टर इंडिया और विज्ञापनों (जैसी चैरी ब्लॉकसम)) को गौर से देखिए और कक्षा में चर्चा कीजिए।

दरअसल सिद्धांत कला को जन्म नहीं देते, कला स्वयं अपने सिद्धांत या तो लेकर आती है या बाद में उन्हें गढ़ना पड़ता है।
कला में बेहतर क्या है- बुद्धि को प्रेरित करने वाली भावना या भावना को उकसाने वाली बुद्धि?
दरअसल मनुष्य स्वयं ईश्वर या नियति का विदूषक, क्लाउन, जोकर या साइड किक है।
सत्ता, शक्ति, बुद्धिमता, प्रेम और पैसे के चरमोत्कर्ष में जब हम आईना देखते हैं, तो चेहरा चार्ली-चार्ली हो जाता है।
मॉर्डन टाइम्स द ग्रेट डिक्टेटर आदि फ़िल्में कक्षा में दिखाई जाएँ और फ़िल्मों में चार्ली की भूमिका पर चर्चा की जाए।
