Advertisements
Advertisements
प्रश्न
आज का मानव किस प्रकार उत्क्रांतीत होते गया इस विषय में जानकारी लिखिए।
दीर्घउत्तर
Advertisements
उत्तर
- मानव के पूर्वजों का विकास लेम्युर जैसे प्राणियों से हुआ।
- लगभग 7 करोड़ वर्षों पूर्व लेम्युर सदृश प्राणियों से बंदर जैसे प्राणियों का विकास हुआ।
- तत्पश्चात 4 करोड़ वर्षों पूर्व, अफ्रिका में बंदर सुदेश प्राणियों की पूँछ क्रमश: धीरे-धीरे अदृश्य होने लगी।
- इसी के साथ-साथ उनके शरीर और मस्तिष्क का आकार भी बढ़ने लगा। उनके हाथों का भी विकास होने लगा। हाथों में अँगुठों का उनके हाथों की हथेली का संपूर्ण विकास हुआ। इस प्रकार विकास हुआ एप जैसे प्राणियों का विकास हुआ।
- कालांतर में एप जैसे प्राणी दक्षिण तथा उत्तर-पूर्व एशिया पहुँचे तथा अंत में गिब्बन तथा ओरंग उटान में उनका रूपांतरण हुआ। इसी प्रकार कुछ एप जैसे प्राणी अफ्रिका में स्थाई रूप से बस गए। लगमग 2.5 करोड़ वर्ष पूर्व इनका रूपांतरण गुरिल्ला तथा चिंपांजी के रूप में हुआ।
- लगभग 2 करोड़ वर्ष पूर्व उत्क्रांति के कारण मानव जैसे प्राणी अस्तित्व में आए।
- जलवायु के शुष्क होने के कारण जंगल नष्ट होने लगे तब पेड़ों पर रहने वाले एप नीचे उतर आए। जमीन पर चलने लगे तथा जमीन पर अपना अधिवास बनाया।
- इस कारण उनके मेरुदण्ड तथा हाथ-पैर की हड्डियों में परिवर्तन हुआ। उनके संचलन की क्रिया से हाथ स्वतंत्र हुए। वे हाथों का उपयोग अन्य कार्यों में करने लगे।
- लगभग 2 करोड़ वर्षों पूर्व हाथों का उपयोग करने वाले, सीधे खड़े रहने वाले पहले मानव सदृश्य प्राणी अस्तित्व में आए। पूर्व अफ्रिका में रहने वाले 'रामापिथेकस' नामक एप का रिकॉर्ड (अभिलेख)। पहले मानव-सदृश प्राणी के रूप में हुआ है।
- अमेरिका से रामापिथिकस → आस्ट्रॅलोपिथिकस - नियन्डरथाल मानव → क्रो मैग्नन मानव - मानव उत्क्रांति के यह सभी महत्त्वपूर्ण सोपान हैं।
- नियन्डरथाल मानव को प्रथम बुद्धिमान मानव कहा गया है। मानव में होने वाले विकास ने मानव को अत्यधिक विचारशील तथा बुद्धिमान प्राणी बना दिया।
- जब मानव ने खेती पशुपालन, सभ्यता, कला और विज्ञान का विकास करना आरंभ किया तब जैविक विकास से अधिक सांस्कृतिक विकास हुआ। लगभग 200 वर्ष पूर्व, औद्योगिक अनुसंधान आरंभ हुए। तथा इस प्रकार मानव आज पृथ्वी पर शासन कर रहा है।
shaalaa.com
मानवीय उत्क्रांती (Human Evolution)
क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
