Advertisements
Advertisements
प्रश्न
176 Ω प्रतिरोध के कितने प्रतिरोधकों को पार्श्वक्रम में संयोजित करें कि 220 V के विद्युत स्रोत से संयोजन से 5 A विद्युत धारा प्रवाहित हो?
संख्यात्मक
Advertisements
उत्तर
माना कि 176 Ω प्रतिरोध वाले n प्रतिरोधकों को पार्श्वक्रम में संयोजित किए गए हैं।
अतः तुल्य प्रतिरोध (Rp) का मान होगा-
`1/"R"_"p" = 1/176 + 1/176 + ... + "n"`
`1/"R"_"p" = "n".(1/176)`
Rp = `176/"n"` Ω ......(1)
दिया है, V = 220 V तथा I = 5 A
∴ ओम के नियम द्वारा: Rp = `"V"/"I"`
= `220/5`
= 44 Ω
समीकरण (1) में Rp का मान प्रतिस्थापित करने पर हमें प्राप्त होता है-
44 = `176/"n"`
n = `176/44`
n = 4
अत: प्रतिरोधकों की संख्या (n) = 4
shaalaa.com
प्रतिरोधकों के निकाय का प्रतिरोध
क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
