मराठी

ISC (Arts) इयत्ता १२ - CISCE Question Bank Solutions

Advertisements
[object Object]
[object Object]
विषय
मुख्य विषय
अध्याय

Please select a subject first

Advertisements
Advertisements
< prev  481 to 500 of 1064  next > 

Explain the following:

Weight losing raw material.

[18] Industries
Chapter: [18] Industries
Concept: undefined >> undefined

Assertion: Mineral based industries contribute significantly to India’s agrarian economy.

Reason: The industrial growth leads to an increase in the foreign exchange.

[18] Industries
Chapter: [18] Industries
Concept: undefined >> undefined

Advertisements

Write a composition in approximately 400 words in Hindi of the topic given below:

नीचे दिए गए विषय पर हिन्दी में निबन्ध लिखिए जो लगभग 400 शब्दों से कम न हो।

'प्रकृति माँ के समान हमारा पालन-पोषण ही नहीं करती बल्कि एक कुशल शिक्षिका की भाँति हमें जीवन की महत्वपूर्ण शिक्षा भी देती है।' प्रकृति से मिलने वाली कुछ सीखों का वर्णन करते हुए लिखिए कि किस प्रकार इन सीखों को अपनाकर हम अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं।

[4] लेखन कौशल (Writing Skills)
Chapter: [4] लेखन कौशल (Writing Skills)
Concept: undefined >> undefined

Write a composition in approximately 400 words in Hindi of the topic given below:

नीचे दिए गए विषय पर हिन्दी में निबन्ध लिखिए जो लगभग 400 शब्दों से कम न हो।

कल्पना कीजिए कि आप सीमा पर तैनात एक सिपाही हैं। परिवार तथा देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पालन करते हुए आप कैसा महसूस करते हैं? आप अपने परिवार तथा देशवासियों से किस प्रकार के सहयोग की अपेक्षा करते हैं? समझाकर लिखिए।

[4] लेखन कौशल (Writing Skills)
Chapter: [4] लेखन कौशल (Writing Skills)
Concept: undefined >> undefined

Write a composition in approximately 400 words in Hindi of the topic given below:

नीचे दिए गए विषय पर हिन्दी में निबन्ध लिखिए जो लगभग 400 शब्दों से कम न हो।

आपकी दादी एक लम्बी बीमारी के बाद अभी-अभी स्वस्थ हुई थीं। आप उन्हें घुमाने के लिए किसी प्रसिद्ध स्थल पर ले गए। वहाँ अचानक एक ऐसी घटना घटी जिससे आप बुरी तरह से घबरा गए लेकिन आपकी दादी की हिम्मत और सूझ-बूझ के कारण आप उस मुसीबत से बाहर निकले और सकुशल घर वापस आ गए। विस्तारपुर्वक अपने अनुभव का वर्णन कीजिए।

[4] लेखन कौशल (Writing Skills)
Chapter: [4] लेखन कौशल (Writing Skills)
Concept: undefined >> undefined

Write a composition in approximately 400 words in Hindi of the topic given below:

नीचे दिए गए विषय पर हिन्दी में निबन्ध लिखिए जो लगभग 400 शब्दों से कम न हो।

'उपहार देना प्यार जताने और सम्मान करने का परिचायक है वर्तमान में उपहार का स्वरूप प्यार कम, व्यापार अधिक हो गया है।' - इस कथन के पक्ष अथवा विपक्ष में अपने तर्क प्रस्तुत कीजिए।

[4] लेखन कौशल (Writing Skills)
Chapter: [4] लेखन कौशल (Writing Skills)
Concept: undefined >> undefined

Write a composition in approximately 400 words in Hindi of the topic given below:

नीचे दिए गए विषय पर हिन्दी में निबन्ध लिखिए जो लगभग 400 शब्दों से कम न हो। 

पहले अपने गली-मोहल्ले की दुकानों से खरीदारी की जाती थी। पर अब 'ऑनलाइन' खरीदारी का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। इस परिवर्तन का समाज पर क्या प्रभाव पड़ रहा हैं? समझाकर लिखिए।

[4] लेखन कौशल (Writing Skills)
Chapter: [4] लेखन कौशल (Writing Skills)
Concept: undefined >> undefined

निचे दिए गए विषय पर मौलिक कहानी लिखिए:

'कर्जमुक्त मनुष्य ही सबसे सुखी मनुष्य होता है।'

[4] लेखन कौशल (Writing Skills)
Chapter: [4] लेखन कौशल (Writing Skills)
Concept: undefined >> undefined

निम्नलिखित वाक्य से अंत करते हुए एक कहानी लिखिए:

'.....और मैं चाह कर भी उस कारुणिक दृश्य को भुला नहीं पाया, पायी'।

[4] लेखन कौशल (Writing Skills)
Chapter: [4] लेखन कौशल (Writing Skills)
Concept: undefined >> undefined

Read the passage given below carefully and answer the questions that follow using your own words in Hindi.

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यान से पढ़िए और अपने शब्दोंका प्रयोग करते हुए दिए गए प्रश्नों के उत्तर हिन्दी में दीजिए।

कैसोवैरी चिड़िया जंगल में एक पेड़ के कोटर में रहती थी। वह बचपन से ही बाकी चिड़ियों से अलग थी इसलिए बाकी चिड़ियों के बच्चे उसे हमेशा चिढ़ाते थे।

कोई कहता, “जब तू उड़ नहीं सकती तो चिड़िया किस काम कीं?", तो कोई उसे पेड़ की डाल पर बैठकर चिढ़ाता, “अरे! कभी हमारे पास भी आ जाया करो। जब देखो जानवरों की तरह नीचे चरती रहती हो", और ऐसा बोलकर सब-के-सब खूब हँसते।

कैसोवैरी उनकी बातें सुनकर मन मसोसकर रह जाती पर किसी से कुछ कह नहीं पाती थी। शुरू-शुरू में वह इन बातों का बुरा नहीं मानती थी लेकिन किसी भी चीज की एक सीमा होती है। बार-बार चिढ़ाए जाने से उसका दिल टूट गया। वह उदास बैठ गयी और आसमान की तरफ देखते हुए बोली, “हे ईश्वर तुमने मुझे चिड़िया क्यों बनाया? और बनाया तो मुझे उड़ने की काबिलियत क्यों नहीं दी? देखो सब मुझे कितना चिढ़ाते हैं। अब मैं यहाँ एक पल भी नहीं रह सकती, मैं इस जंगल को हमेशा-हमेशा के लिए छोड़ कर जा रही हूँ।” ऐसा कहते हुए कैसोवैरी चिड़िया थोड़ा आगे बढ़ गई।

अभी वह कुछ ही दूर गई थी कि पीछे से एक भारी-भरकम आवाज़ आई-“रुको कैसोवैरी! तुम कहाँ जा रही हो?”

आजतक किसी ने भी कैसोवैरी के साथ इतने अच्छे से बात नहीं की थी। उसने आश्चर्य से पीछे गुड़ कर देखा, वहाँ खड़ा जामुन का पेड़ उससे कुछ कह रहा था।

“कृपया तुम यहाँ से मत जाओ, हमें तुम्हारी जरूरत है। पूरे जंगल में हम सबसे अधिक तुम्हारी वजह से ही फल-फूल पाते हैं। वह तुम ही हो जो अपनी मजबूत चोंव से फलों को अन्दर तक खाती हो और हमारे बीजों को पूरे जंगल में बिखेरती हो। हो सकता है बाकी चिड़ियों के लिए तुम मायने ना रखती हो लेकिन हम पेड़ों के लिए तुमसे बढ़कर कोई दूसरी चिड़िया नहीं है। मत जाओ, तुम्हारी जगह कोई और नहीं ले सकता।”

पेड़ की बातों ने कैसोवैरी के दिल को छुआ। उसकी बातें सुनकर आज पहली बार उसे जीवन में यह एहसास हुआ कि वह इस धरती पर बेकार में मौजूद नहीं है। भगवान ने उसे एक बेहद जरूरी काम के लिए भेजा है और सिर्फ बाकी चिड़ियों की तरह न उड़ पाना कहीं से उसे छोटा नहीं बनाता। आज कैसोवैरी चिड़िया बहुत खुश थी। वह खुशी-खुशी जंगल में लौट गई।

कैसोवैरी चिड़िया की तरह ही कई बार हम इंसान भी औरों को देखकर खुद में लघुता का अनुभव करते हैं। हम अपने पास की चीजों को महत्ता न देकर, ये सोचते हैं कि विधाता ने हमें वे चीजें क्यों नहीं दीं, जो दूसरों के पास हैं। ऐसी स्थिति में हम खुद को दीन-हीन और दूसरों को सौभाग्यशाली मानकर विधाता को कोसने लगते हैं।

हमें कभी भी बेकार की तुलना में नहीं पड़ना चाहिए। हर एक इंसान अपने आप में अनोखा है और अलग है। हर किसी के अन्दर कोई-न-कोई बात है जो उसे खास बनाती है। हो सकता है कि वह दूसरों के लिए बस एक इंसान हो लेकिन किसी एक के लिए वह पुरी दुनिया हो सकता है। जीवन की महत्ता को समझकर, उसे सकारात्मक सोच का उपहार देकर हम अपने इस अमूल्य जीवन को और बेहतर बना सकते हैं।

(i) कैसोवैरी चिड़िया सबसे अलग कैसे थी? बाकी चिड़ियों का व्यवहार उसके साथ कैसा था?        [3]

(ii) कैसोवैरी को किससे क्या शिकायत थी? उसकी यह शिकायत कैसे दूर हुई?                           [3]

(iii) हम अपनी जिन्दगी को कैसे बेहतर बना सकते हैं? गद्यांश के आधार पर स्पष्ट कीजिए।             [3]

(iv) निम्नलिखित पंक्तियों पर आधारित प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प चुनिए।

“कृपया तुम यहाँ से मत जाओ, हमें तुम्हारी ज़रूरत है। पूरे जंगल में हम सबसे अधिक तुम्हारी वजह से ही फल-फूल पाते हैं।”

  1. इस कथन के आधार पर जामुन के पेड़ की किन विशेषताओं का पता चलता है?         [1]
    1. नम्रता और प्रेम
    2. अहंकार और दया
    3. करुणा और क्रोध
    4. धैर्य और गर्व
  2. कैसोवैरी के किस काम की वजह से जामुन का पेड़ फलता-फूलता था?   [1]
    1. उसके जामुन न खाने से
    2. उसके कोटर में रहने से
    3. उसके जंगल में बीज बिखेरने से
    4. उसके न उड़ पाने से
  3. कैसोवैरी पर जामुन के पेड़ की बातों का क्या प्रभाव पड़ा?         [1]
    1. वह गुस्सा हो गई।
    2. उसे अपनी पहचान मिली।
    3. उसने जंगल छोड़ दिया।
    4. वह उड़ना सीखने लगी।

(v) निम्नलिखित पंक्तियों पर आधारित प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प चुनिए:

“पेड़ की बातों ने कैसोवैरी के दिल को छुआ। उसकी बातें सुनकर आज पहली बार उसे जीवन में यह एहसास हुआ कि वह इस धरती पर बेकार में मौजूद नहीं है।”

  1. 'दिल को छुआ' - पंक्ति से क्या आशय है?             [1]
    1. भाव-विभोर होना।
    2. मन दुखी होना।
    3. मन में निराशा उत्पन्न होना।
    4. मन उदासीन होना।
  2. “...वह इस धरती पर बेकार में मौजूद नहीं है।"- पंक्ति से कैसोवैरी के मन के किस भाव का पता चलता है?                          [1]
    1. उदारता का भाव
    2. लघुता का भाव
    3. आत्मीयता का भाव
    4. आत्मविश्वास का भाव
  3. 'मौजूद' शब्द गद्यांश में किस अर्थ में प्रयुक्त हुआ है?            [1]
    1. अस्तित्व के सन्दर्भ में
    2. मायूसी के सन्दर्भ में
    3. झुँझलाहट के सन्दर्भ में
    4. प्रताड़ना के सन्दर्भ में
[1] गद्य (Prose)
Chapter: [1] गद्य (Prose)
Concept: undefined >> undefined

निम्नलिखित वाक्य का शुद्ध रुप लिखिए।

मैं सायंकाल के समय आया था।

[3] व्याकरण (Grammar)
Chapter: [3] व्याकरण (Grammar)
Concept: undefined >> undefined

चुनाव में अपनी करारी हार देखकर नेताजी के पाँव तले ______ खिसक गई।

[3] व्याकरण (Grammar)
Chapter: [3] व्याकरण (Grammar)
Concept: undefined >> undefined

निम्नलिखित वाक्यों में से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए:

[3] व्याकरण (Grammar)
Chapter: [3] व्याकरण (Grammar)
Concept: undefined >> undefined

निम्नलिखित वाक्यों में से अशुद्ध वाक्य का चयन कीजिए:

[3] व्याकरण (Grammar)
Chapter: [3] व्याकरण (Grammar)
Concept: undefined >> undefined

निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित शब्द के लिए सही शब्द का चयन कीजिए:

संकट की घड़ी में ऋण प्रदान करने के लिए श्रीलंका, विश्वबैंक का कृतघ्न है।

[3] व्याकरण (Grammar)
Chapter: [3] व्याकरण (Grammar)
Concept: undefined >> undefined

निम्नलिखित मुहावरे से वाक्य बनाइए।

ईंट से ईंट बजाना

[3] व्याकरण (Grammar)
Chapter: [3] व्याकरण (Grammar)
Concept: undefined >> undefined

निम्नलिखित मुहावरे को शुद्ध कीजिए।

घाट-घाट का खाना खाना

[3] व्याकरण (Grammar)
Chapter: [3] व्याकरण (Grammar)
Concept: undefined >> undefined

निम्नलिखित वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए एक सटीक मुहावरे का चयन कीजिए।

झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई ने शत्रु सेना के सामने ______ स्वीकार नहीं किया।

[3] व्याकरण (Grammar)
Chapter: [3] व्याकरण (Grammar)
Concept: undefined >> undefined

निम्नलिखित वाक्य के लिए एक सटीक मुहावरे का चयन कीजिए।

अपनी दुकान बेचने के सिवाय उसके पास और कोई उपाय नहीं था।

[3] व्याकरण (Grammar)
Chapter: [3] व्याकरण (Grammar)
Concept: undefined >> undefined

निम्नलिखित मुहावरे के सही अर्थ का चयन कीजिए।

पाँचो अंगुलियाँ घी में होना

[3] व्याकरण (Grammar)
Chapter: [3] व्याकरण (Grammar)
Concept: undefined >> undefined
< prev  481 to 500 of 1064  next > 
Advertisements
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×