मराठी

Hindi Medium इयत्ता ९ - CBSE Question Bank Solutions

Advertisements
[object Object]
[object Object]
विषय
मुख्य विषय
अध्याय

Please select a subject first

Advertisements
Advertisements
< prev  4021 to 4040 of 4151  next > 

किसी व्यक्ति के कामयाब जीवन में स्वास्थ्य की क्या भूमिका है?

[2] संसाधन के रूप में लोग
Chapter: [2] संसाधन के रूप में लोग
Concept: undefined >> undefined

भारत में निर्धनता रेखा का आकलन कैसे किया जाता है?

[3] निर्धनता : एक चुनौती
Chapter: [3] निर्धनता : एक चुनौती
Concept: undefined >> undefined

Advertisements

लोकतंत्र में अकाल और भुखमरी की संभावना कम होती है। यह तर्क देने का इनमें से कौन-सा कारण सही नहीं है ?

[1] लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों?
Chapter: [1] लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों?
Concept: undefined >> undefined

लोकतंत्र के खिलाफ़ दिए जाने वाले इन तर्कों का जबाव दीजिए:

  • सेना देश का सबसे अनुशासित और भ्रष्टाचार मुक्त संगठन है। इसलिए सेना को देश का शासन करना चाहिए।
  • बहुमत के शासन का मतलब है मूर्खों और अशिक्षितों का राज हमें तो के शासन होशियारों की ज़रूरत है, भले ही उनकी संख्या कम क्यों न हो।
  • अगर आध्यात्मिक मामलों में मार्गदर्शन के लिए हमें धर्म-गुरुओं की जरूरत होती है तो उन्ही को राजनैतिक मामलों में मार्गदर्शन का काम क्यों नहीं सौपा जाए। देश पर धर्म-गुरुओं का शासन होना चाहिए।
[1] लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों?
Chapter: [1] लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों?
Concept: undefined >> undefined

एक देश के बारे में निम्नलिखित तथ्यों पर गौर करें और फ़ैसला करें कि आप इसे लोकतंत्र कहेंगे या नहीं। अपने फ़ैसले के पीछे के तर्क भी बताएँ।

देश के रेडियो और टेलीविजन चैनल सरकारी हैं। सरकारी नीतियों और विरोध के बारे में खबर छापने के लिए अखबारों को सरकार से अनुमति लेनी होती है।

[1] लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों?
Chapter: [1] लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों?
Concept: undefined >> undefined

दक्षिण अफ्रीका का लोकतांत्रिक संविधान बनाने में, इनमें से कौन-सा टकराव सबसे महत्त्वपूर्ण था:

[2] संविधान निर्माण
Chapter: [2] संविधान निर्माण
Concept: undefined >> undefined

संविधान निर्माण में इन नेताओं और उनकी भूमिका में मेल बैठाएँ:

क. मोतीलाल नेहरू 1. संविधान सभा के अध्यक्ष
ख. बी.आर. अंबेडकर 2. संविधान सभा के सदस्य
ग. राजेंद्र प्रसाद 3. प्रारूप कमेटी के अध्यक्ष
घ. सरोजनी नायडू 4. 1928 में भारत का संविधान बनाया
[2] संविधान निर्माण
Chapter: [2] संविधान निर्माण
Concept: undefined >> undefined

जवाहर लाल नेहरू के नियति के साथ साक्षात्कार वाले भाषण के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों का जवाब दें:

  • नेहरू ने क्यों कहा कि भारत का भविष्य सुस्ताने और आराम करने का नहीं है?
  • नए भारत के सपने किस तरह विश्व से जुड़े हैं?
  • वे संविधान निर्माताओं से क्या शपथ चाहते थे?
  • “हमारी पीढ़ी के सबसे महान व्यक्ति की कामना हर आँख से आँसू पोंछने की हैं।” वे इस कथन में किसका ज़िक्र कर रहे थे?
[2] संविधान निर्माण
Chapter: [2] संविधान निर्माण
Concept: undefined >> undefined

कुछ दिन पहले नेपाल से आपके एक मित्र ने वहाँ की राजनैतिक स्थिति के बारे में आपको पत्र लिखा था। वहाँ अनेक राजनैतिक पार्टियाँ राजा के शासन का विरोध कर रही थी। उनमें से कुछ का कहना था कि राजा द्वारा दिए गए मौजूदा संविधान में ही संशोधन करके चुने हुए प्रतिनिधियों को ज़्यादा अधिकार दिए जा सकते हैं। अन्य पार्टियाँ नया गणतांत्रिक संविधान बनाने के लिए नई संविधान सभा गठित करने की मांग कर रही थीं। इस विषय में अपनी राय बताते हुए अपने मित्र को पत्र लिखें।

[2] संविधान निर्माण
Chapter: [2] संविधान निर्माण
Concept: undefined >> undefined

1912 में प्रकाशित ‘विवाहित महिलाओं के लिए आचरण’ पुस्तक के निम्नलिखित अंश को पढ़ें:

“ईश्वर ने औरत जाति को शारीरिक और भावनात्मक, दोनों ही तरह से ज्यादा नाज़ुक बनाया है। उन्हें आत्म रक्षा के भी योग्य नहीं बनाया है। इसलिए ईश्वर ने ही उन्हें जीवन भर पुरूषों के संरक्षण में रहने का भाग्य दिया है- कभी पिता के, कभी पति के और कभी पुत्र के। इसलिए महिलाओं को निराश होने की जगह इस बात से अनुगृहीत होना चाहिए कि वे अपने आपको पुरूषों की सेवा में समर्पित कर सकती हैं।” क्या इस अनुच्छेद में व्यक्त मूल्य संविधान के दर्शन से मेल खाते हैं या वे संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ़ हैं?

[2] संविधान निर्माण
Chapter: [2] संविधान निर्माण
Concept: undefined >> undefined

निम्नलिखित कथन पर विचार कीजिए। क्या आप उनसे सहमत हैं? अपने कारण भी बताइए।

संविधान के नियमों की हैसियत किसी भी अन्य कानून के बराबर है।

[2] संविधान निर्माण
Chapter: [2] संविधान निर्माण
Concept: undefined >> undefined

निम्नलिखित में मेल ढूँढ़ें:

क.  समय-समय पर मतदाता सूची का नवीनीकरण आवश्यक है ताकि 1. समाज के हर तबके का समुचित प्रतिनिधित्व हो सके।
ख. कुछ निर्वाचन-क्षेत्र अनु. जाति और अनु. जनजाति के लिए आरक्षित हैं ताकि 2. हर एक को अपना प्रतिनिधि चुनने का समान अवसर मिले।
ग. पत्येक को सिर्फ़ एक वोट डालने का हक है ताकि 3. हर उम्मीदवार को चुनावों में लड़ने का समान अवसर मिले।
घ. सत्ताधारी दल को सरकारी वाहन के इस्तेमाल की अनुमति नहीं क्योंकि 4. संभव है कुछ लोग उस जगह से अलग चले गए हों जहाँ उन्होंने पिछले चुनाव में मतदान किया था।
[3] चुनावी राजनीति
Chapter: [3] चुनावी राजनीति
Concept: undefined >> undefined

चुनावी राजनीति में वर्णित चुनाव संबंधी सभी गतिविधियों की सूची बनाएँ और इन्हें चुनाव में सबसे पहले किए जाने वाले काम से लेकर आखिर तक के क्रम में सजाएँ। इनमें से कुछ मामले हैं:

चुनाव घोषणा पत्र जारी करना, वोटों की गिनती, मतदाता सूची बनाना, चुनाव अभियान, चुनाव नतीजों की घोषणा, मतदान, पुनर्मतदान के आदेश, चुनाव प्रक्रिया की घोषणा, नामांकन दाखिल करना।

[3] चुनावी राजनीति
Chapter: [3] चुनावी राजनीति
Concept: undefined >> undefined

क्या हम चुनावी राजनीति में दी गई सूचनाओं के आधार पर निम्नलिखित निष्कर्ष निकाल सकते हैं? इनमें से सभी पर अपनी राय के पक्ष में दो तथ्य प्रस्तुत कीजिए।

  1. भारत के चुनाव आयोग को देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करा सकने लायक पर्याप्त अधिकार नहीं हैं।
  2. हमारे देश के चुनाव में लोगों की जबर्दस्त भागीदारी होती है।
  3. सत्ताधारी पार्टी के लिए चुनाव जीतना बहुत आसान होता है।
  4. अपने चुनावों को पूरी तरह से निष्पक्ष और स्वतंत्र बनाने के लिए कई कदम उठाने ज़रूरी हैं।
[3] चुनावी राजनीति
Chapter: [3] चुनावी राजनीति
Concept: undefined >> undefined

यहाँ दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चुनावी गड़बड़ियों की कुछ रिपोर्टें दी गई हैं। क्या ये देश अपने यहाँ के चुनावों में सुधार के लिए भारत से कुछ बातें सीख सकते हैं? प्रत्येक मामले में आप क्या सुझाव देंगे?

  1. नाइजीरिया के एक चुनाव में मतगणना अधिकारी ने जान-बूझकर एक उम्मीदवार को मिले वोटों की संख्या बढ़ा दी और उसे जीत घोषित कर दिया। बाद में अदालत ने पाया कि दूसरे उम्मीदवार को मिले पाँच लाख वोटों को उस उम्मीदवार के पक्ष में दर्ज कर लिया गया था।
  2. फिजी में चुनाव से ठीक पहले एक परचा बाँटा गया जिसमें धमकी दी गई थी कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री महेंद्र चौधरी के पक्ष में वोट दिया गया तो खून-खराबा हो जाएगा। यह धमकी भारतीय मूल के मतदाताओं को दी गई थी।
  3. अमेरिका के हर प्रांत में मतदान, मतगणना और चुनाव संचालन की अपनी-अपनी प्रणालियाँ हैं। सन् 2000 के चुनाव में फ्लोरिडा प्रांत के अधिकारियों ने जॉर्ज बुश के पक्ष में अनेक विवादास्पद फ़ैसले लिए पर उनके फ़ैसले को कोई भी नहीं बदल सका।
[3] चुनावी राजनीति
Chapter: [3] चुनावी राजनीति
Concept: undefined >> undefined

भारत में चुनावी गड़बड़ियों से संबंधित कुछ रिपोर्टे यहाँ दी गई हैं। प्रत्येक मामले में समस्या की पहचान कीजिए। इन्हें दूर करने के लिए क्या किया जा सकता है?

  1. चुनाव की घोषणा होते ही मंत्री महोदय ने बंद पड़ी चीनी मिल को दोबारा खोलने के लिए वित्तीय सहायता देने की घोषणा की।
  2. विपक्षी दलों का आरोप था कि दूरदर्शन और आकाशवाणी पर उनके बयानों और चुनाव अभियान को उचित जगह नहीं मिली।
  3. चुनाव आयोग की जाँच से एक राज्य की मतदाता सूची में 20 लाख फर्ज़ी मतदाताओं के नाम मिले।
  4. एक राजनैतिक दल के गुंडे बंदूकों के साथ घूम रहे थे, दूसरी पार्टियों के लोगों को मतदान में भाग लेने से रोक रहे थे और दूसरी पार्टी की चुनावी सभाओं पर हमले कर रहे थे।
[3] चुनावी राजनीति
Chapter: [3] चुनावी राजनीति
Concept: undefined >> undefined

जब चुनावी राजनीति अध्याय पढ़ाया जा रहा था तो रमेश कक्षा में नहीं आ पाया था। अगले दिन कक्षा में आने के बाद उसने अपने पिताजी से सुनी बातों को दोहराया। क्या आप रमेश को बता सकते हैं कि उसके इन बयानों में क्या गड़बड़ी है?

  1. औरतें उसी तरह वोट देती हैं जैसा पुरुष उनसे कहते हैं इसलिए उनको मताधिकार देने का कोई मतलब नहीं है।
  2. पार्टी-पॉलिटिक्स से समाज में तनाव पैदा होता है। चुनाव में सबकी सहमति वाला फ़ैसला होना चाहिए, प्रतिद्वंद्विता नहीं होनी चाहिए।
  3. सिर्फ स्नातकों को ही चुनाव लड़ने की इजाज़त होनी चाहिए।
[3] चुनावी राजनीति
Chapter: [3] चुनावी राजनीति
Concept: undefined >> undefined

अगर आपको भारत का राष्ट्रपति चुना जाए तो आप निम्नलिखित में से कौन-सा फ़ैसला खुद कर सकते हैं?

[4] संस्थाओं का कामकाज
Chapter: [4] संस्थाओं का कामकाज
Concept: undefined >> undefined

निम्नलिखित में कौन राजनैतिक कार्यपालिका का हिस्सा होता है?

[4] संस्थाओं का कामकाज
Chapter: [4] संस्थाओं का कामकाज
Concept: undefined >> undefined

उस मंत्रालय की पहचान करें जिसने निम्नलिखित समाचार जारी किया होगाः

क. देश से जूट का निर्यात बढ़ाने के लिए एक नई नीति बनाई जा रही है। 1. रक्षा मंत्रालय
ख. ग्रामीण इलाकों में टेलीफोन सेवाएँ सुलभ करायी जाएँगी। 2. कृषि, खाद्यान्न और सार्वजनिक वितरण
ग. सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बिकने वाले चावल और गेहूँ की कीमतें कम की जाएँगी। 3. स्वास्थ्य मंत्रालय
घ. पल्स पोलियो अभियान शुरू किया जाएगा। 4. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
ङ. ऊँची पहाड़ियों पर तैनात सैनिकों के भत्ते बढ़ाए जाएँगे। 5. संचार और सुचना-प्रौद्योगिकी मंत्रालय
[4] संस्थाओं का कामकाज
Chapter: [4] संस्थाओं का कामकाज
Concept: undefined >> undefined
< prev  4021 to 4040 of 4151  next > 
Advertisements
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×