मराठी

Hindi Course - A Delhi set 1 2019-2020 English Medium Class 10 Question Paper Solution

Advertisements
Hindi Course - A [Delhi set 1]
Marks: 80 CBSE
English Medium

Academic Year: 2019-2020
Date & Time: 29th February 2020, 10:30 am
Duration: 3h
Advertisements
null
खण्ड 'क'
[10]1.

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

मनुष्य का सबसे बड़ा गुण है, आत्मनिर्भरता तथा सबसे बड़ा अवगुण है, स्वावलंबन का अभाव। स्वावलंबन सबके लिए अनिवार्य है। जीवन के मार्ग में अनेक बाधाएँ आती हैं। यदि उनके कारण हम निराश हो जाएँ, संघर्ष से जी चुराएँ या मेहनत से दूर रहें तो भला हम जीवन में सफल कैसे होंगे? अतः आवश्यक है कि हम स्वावलंबी बनें तथा अपने आत्मविश्वास को जाग्रत करके मजबूत बनें। यदि व्यक्ति स्वयं में आत्मविश्वास जाग्रत कर ले तो दुनिया में ऐसा कोई कार्य नहीं है जिसे वह न कर सके। स्वयं में विश्वास करने वाला व्यक्ति जीवन के हर क्षेत्र में कामयाब होता जाता है। सफलता स्वावलंबी मनुष्य के पैर छूती है। आत्मविश्वास तथा आत्मनिर्भरता से आत्मबल मिलता है जिससे आत्मा का विकास होता है तथा मनुष्य श्रेष्ठ कार्यों की ओर प्रवृत्त होता है। स्वावलंबन मानव में गुणों की प्रतिष्ठा करता है। आत्मसम्मान, आत्मविश्वास, आत्मबल, आत्मरक्षा, साहस, संतोष, धैर्य आदि गुण स्वावलंबन के सहोदर हैं। स्वावलंबन व्यक्ति, राष्ट्र तथा मानव मात्र के जीवन में सर्वांगीण सफलता प्राप्ति का महामंत्र है।

(क) जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कौन-सा गुण आवश्यक है और क्यों?     [2]

(ख) आत्मविश्वास क्यों आवश्यक है और कैसे जाग्रत हो सकता है?     [2]

(ग) स्वावलंबन का सहोदर किसे कहा गया है और क्यों?     [2]

(घ) स्वावलंबन का अभाव मनुष्य का सबसे बड़ा अवगुण क्यों है?     [2]

(ङ) ‘आत्मबल’ के लिए क्या आवश्यक है?     [1]

(च) उपर्युक्त गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक लिखिए।     [1]

Concept: undefined - undefined
Chapter:
खण्ड 'ख'
[4]2. | निर्देशानुसार उत्तर लिखिए-
[1]2. (क)

पत्थर की मूर्ति पर चश्मा असली था।

(संयुक्त वाक्य में बदलिए)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]2. (ख)

मूर्तिकार ने सुना और जवाब दिया।

(सरल वाक्य में बदलिए)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]2. (ग)

काशी में संगीत आयोजन की एक प्राचीन एवं अद्भुत परंपरा है।

(मिश्र वाक्य में बदलिए)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]2. (घ)

एक चश्मेवाला है जिसका नाम कैप्टन है।

(आश्रित उपवाक्य छाँटकर भेद भी लिखिए)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[4]3. | निर्देशानुसार वाक्य परिवर्तन कीजिए-
[1]3. (क)

नेताजी ने देश के लिए अपना सब कुछ त्याग दिया।

(कर्मवाच्य में बदलिए)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]3. (ख)

दर्द के कारण वह खड़ा ही नहीं हुआ।

(भाववाच्य में बदलिए)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]3. (ग)

परीक्षा के बारे में अध्यापक द्वारा क्या कहा गया?

(कर्तृवाच्य में बदलिए)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]3. (घ)

नवाब साहब ने हमारी ओर देखकर कहा कि खीरा लज़ीज होता है।

(कर्मवाच्य में बदलिए)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[4]4.
[1]4. (क)

निम्नलिखित वाक्य में से रेखांकित पद का पद-परिचय लिखिए-

आजकल प्रदूषण तेजी से फैल रहा है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]4. (ख)

निर्देशानुसार ‘पद परिचय’ पर आधारित प्रश्न में रेखांकित पद का पद-परिचय लिखिए:

वक्‍त काटने के लिए खीरे खरीदे होंगे

Concept: undefined - undefined
Chapter:
Advertisements
[1]4. (ग)

निम्नलिखित वाक्य में से रेखांकित पद का पद-परिचय लिखिए-

नवाब साहब थककर लेट गए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]4. (घ)

निम्नलिखित वाक्य में से रेखांकित पद का पद-परिचय लिखिए-

मेदा भी मेरा कमज़ोर है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[4]5. | निम्नलिखित में से किन्हीं चार के उत्तर दीजिए-
[1]5. (क)

निम्नलिखित काव्य पंक्तियों में रस पहचान कर लिखिए-

उस काल मारे क्रोध के, तनु काँपने उनका लगा।
मानो हवा के ज़ोर से, सोता हुआ सागर जगा।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]5. (ख)

‘वीर रस’ का एक उदाहरण लिखिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]5. (ग)

‘शांत रस’ का स्थायी भाव क्या है?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]5. (घ)

उद्दीपन से आप क्या समझते हैं?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]5. (ङ)

स्थायी भाव से क्या अभिप्राय है?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
खण्ड 'ग'
[6]6.

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

पानवाले के लिए यह एक मज़ेदार बात थी लेकिन हालदार साहब के लिए चकित और द्रवित करने वाली। यानी वह ठीक ही सोच रहे थे। मूर्ति के नीचे लिखा ‘मूर्तिकार मास्टर मोतीलाल’ वाकई कस्बे का अध्यापक था। बेचारे ने महीने भर में मूर्ति बनाकर पटक देने का वादा कर दिया होगा। बना भी ली होगी लेकिन पत्थर में पारदर्शी चश्मा कैसे बनाया जाए-काँचवाला - यह तय नहीं कर पाया होगा या कोशिश की होगी और असफल रहा होगा। या बनाते-बनाते 'कुछ और बारीकी' के चक्कर में चश्मा टूट गया होगा। या पत्थर का चश्मा अलग से बनाकर फिट किया होगा और वह निकल गया होगा। उफ़ .........!

(क) पानवाले के लिए क्या बात मज़ेदार थी और क्यों?     [2]

(ख) हालदार साहब की दृष्टि में कस्बे का अध्यापक ‘बेचारा’ क्यों था?     [2]

(ग) हालदार साहब ने नेताजी की प्रतिमा पर चश्मा न होने की क्या-क्या संभावनाएँ व्यक्त कीं?     [2]

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[8]7. | निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लगभग 30-40 शब्दों में लिखिए-
[2]7. (क)

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 30-40 शब्दों में लिखिए-

बालगोबिन भगत के गीतों का खेतों में काम करते हुए और आते-जाते नर-नारियों पर क्या प्रभाव पड़ता था?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]7. (ख)

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 30-40 शब्दों में लिखिए-

‘लखनवी अंदाज़’ रचना में नवाब साहब की सनक को आप कहाँ तक उचित ठहराएँगे? क्यों?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]7. (ग)

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 30-40 शब्दों में लिखिए-

फ़ादर बुल्के ने भारत में रहते हुए हिंदी के उत्थान के लिए क्या कार्य किए?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]7. (घ) i.

‘एक कहानी यह भी’ पाठ के आधार पर लेखिका के पिताजी के सकारात्मक गुणों का उल्लेख कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
Advertisements
[1]7. (घ) ii.

‘एक कहानी यह भी’ पाठ के आधार पर लेखिका के पिताजी के नकारात्मक गुणों का उल्लेख कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]7. (ङ)

बिस्मिल्ला खाँ की तुलना कस्तूरी मृग से क्यों की गई है?

Concept: undefined - undefined
Chapter: [1.16] यतींद्र मिश्र : नौबतखाने में इबादत
[6]8.

निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

हरि हैं राजनीति पढ़ि आए।
समुझी बात कहत मधुकर के, समाचार सब पाए।
इक अति चतुर हुते पहिलें ही, अब गुरु ग्रंथ पढ़ाए।
बढ़ी बुद्धि जानी जो उनकी, जोग-देस पठाए।
ऊधो भले लोग आगे के, पर हित डोलत धाए।
अब अपनै मन फेर पाइहैं, चलत जु हुते चुराए।
ते क्यों अनीति करें आपुन, जे और अनीति छुड़ाए।
राज धरम तौ यहै ‘सूर’, जो प्रजा ने जाहिं सताए॥

(क) ‘इक अति चतुर हुते पहिलें ही, अब गुरु ग्रंथ पढ़ाए।’ में निहित व्यंग्य को समझाइए।     [2]

(ख) श्रीकृष्ण द्वारा चुराए गए मन को वापस माँगने में निहित गोपियों की मनोव्यथा को स्पष्ट कीजिए।     [2]

(ग) गोपियों के अनुसार सच्चा राजधर्म क्या है? उन्होंने 'राजधर्म' का उल्लेख क्यों किया है?     [2]

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[8]9. | निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लगभग 30-40 शब्दों में लिखिए-
[2]9. (क)

निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 30-40 शब्दों में लिखिए-

‘अट नहीं रही है’ कविता में ‘उड़ने को नभ में तुम पर-पर कर देते हो’ के आलोक में बताइए कि फागुन लोगों के मान को किस तरह प्रभावित करता है?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]9. (ख)

निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 30-40 शब्दों में लिखिए-

शिशु के धूलि-धूसरित शरीर को देखकर कवि नागार्जुन ने क्या कल्पना की?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]9. (घ)

निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 30-40 शब्दों में लिखिए-

‘संगतकार’ कविता में कवि ने आम लोगों से क्या अपेक्षा की है?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]9. (ङ)

निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 30-40 शब्दों में लिखिए-

परशुराम के प्रति लक्ष्मण के व्यवहार पर अपने विचार लिखिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[6]10. | निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50 - 60 शब्दों में लिखिए-
[3]10. (क)

निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 50 - 60 शब्दों में लिखिए-

‘बच्चे रोना धोना, पीड़ा,आपसी झगड़े ज्यादा देर तक अपने साथ नहीं रख सकते हैं।’ ‘माता का अँचल’ पाठ के आधार पर इस कथन को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[3]10. (ख)

निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 50 - 60 शब्दों में लिखिए-

जॉर्ज पंचम की लाट की टूटी नाक लगाने के क्रम में पुरातत्व विभाग की फाइलों की छानबीन की ज़रूरत क्यों आ गई? क्या उससे समाधान संभव था? क्यों?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[3]10. (ग)

निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 50 - 60 शब्दों में लिखिए-

यात्राएँ विभिन्न संस्कृतियों से परिचित होने का अच्छा माध्यम हैं। ‘साना-साना हाथ जोड़ि’ यात्रा वृत्तान्त के आधार पर इस कथन की समीक्षा कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
खण्ड 'घ'
[10]11. | निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिन्दुओं के आधार पर लगभग 200 से 250 शब्दों में निबंध लिखिए-
[10]11. (क)

निम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत-बिन्दुओं के आधार पर लगभग 200 से 250 शब्दों में निबंध लिखिए-

महात्मा गांधीजी की 150वीं जयंती

  • मनाने के उद्देश्य
  • गांधीजी का जीवन
  • आजादी के आंदोलन में भूमिका
  • प्रासंगिकता
Concept: undefined - undefined
Chapter:
[10]11. (ख)

निम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत-बिन्दुओं के आधार पर लगभग 200 से 250 शब्दों में निबंध लिखिए-

महानगरीय भीड़भाड़ और मेट्रो

  • यातायात और भीड़भाड़
  • प्रदूषण की समस्या
  • मेट्रो रेल की भूमिका
  • मेट्रो के लाभ
Concept: undefined - undefined
Chapter:

Other Solutions

































Submit Question Paper

Help us maintain new question papers on Shaalaa.com, so we can continue to help students




only jpg, png and pdf files

CBSE previous year question papers Class 10 Hindi Course - A with solutions 2019 - 2020

     CBSE Class 10 Hindi Course - A question paper solution is key to score more marks in final exams. Students who have used our past year paper solution have significantly improved in speed and boosted their confidence to solve any question in the examination. Our CBSE Class 10 Hindi Course - A question paper 2020 serve as a catalyst to prepare for your Hindi Course - A board examination.
     Previous year Question paper for CBSE Class 10 Hindi Course - A-2020 is solved by experts. Solved question papers gives you the chance to check yourself after your mock test.
     By referring the question paper Solutions for Hindi Course - A, you can scale your preparation level and work on your weak areas. It will also help the candidates in developing the time-management skills. Practice makes perfect, and there is no better way to practice than to attempt previous year question paper solutions of CBSE Class 10.

How CBSE Class 10 Question Paper solutions Help Students ?
• Question paper solutions for Hindi Course - A will helps students to prepare for exam.
• Question paper with answer will boost students confidence in exam time and also give you an idea About the important questions and topics to be prepared for the board exam.
• For finding solution of question papers no need to refer so multiple sources like textbook or guides.
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×