मराठी

Write a letter in Hindi in about 120 words on the topic given below: नीचे दिए गए विषय पर हिंदी में लगभग 720 शब्दों में पत्र लिखिए: आप गाँव में स्थित किसी विद्यालय में गए

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

Write a letter in Hindi in about 120 words on the topic given below:

नीचे दिए गए विषय पर हिंदी में लगभग 720 शब्दों में पत्र लिखिए:

आप गाँव में स्थित किसी विद्यालय में गए वहाँ की बुरी स्थिति देखकर उसके सुधार हेतु शिक्षा मंत्री को पत्र लिखिए।

थोडक्यात उत्तर
Advertisements

उत्तर

सेवा में,
श्रीमान्‌ शिक्षामंत्री
शिक्षा मंत्रालय,
मध्य प्रदेश।
दिनांक: 20.03.2024

विषय: गाँव में स्थित विद्यालय की बुरी स्थिति में सुधार के लिए प्रार्थना-पत्र ।

माननीय शिक्षा मंत्री,

मैं रामू , जिला बक्सर, राज्य मध्य प्रदेश का निवासी हूँ। मैं, आपका ध्यान रामेश्वर गाँव में स्थित विद्यालय की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ वह विद्यालय उस गाँव की प्रारम्भिक शिक्षा का एकमात्र साधन है। हाल ही में मैंने एक गाँव के विद्यालय का दौरा किया। वहाँ की स्थिति अत्यंत दयनीय है। विद्यार्थियों को पीने के स्वच्छ पानी की भी कमी है। लेकिन कुछ वर्षों से कोई मरम्मत न होने के कारण उस विद्यालय की स्थिति बहुत खराब हो गई है जो कि बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं है।

विद्यालय की खराब स्थिति के कुछ प्रमुख कारण हैं-

  • विद्यालय की इमारत जर्जर हो चुकी है।
  • कक्षाओं में पर्याप्त प्रकाश और वेंटिलेशन नहीं है।
  • शौचालयों की भी उचित व्यवस्था नहीं है। 
  • विद्यालय में शिक्षकों की कमी है।

आपसे निवेदन है कि कृपया इस विद्यालय की स्थिति पर ध्यान दें, और आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र करवाएं। बच्चों का भविष्य हमारे हाथों में है, और बेहतर शिक्षा के लिए उन्हें एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी है।

धन्यवाद।

भवदीय,
रामू 

shaalaa.com
पत्रलेखन
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
2023-2024 (March) Official

संबंधित प्रश्‍न

विजय/विजया मोहिते, वरदा सोसायटी, विजयनगर, कोल्हापुर से व्यवस्‍थापक, औषधि भंडार, नागपुर को पत्र लिखकर आयुर्वेदिक औषधियों की माँग करता/करती है।


अपने विद्‍यालय के प्राचार्य को ग्रंथालय में हिंदी पूरक पठन के लिए आवश्यक पुस्तकों की सूची देते हुए, उन्हें उपलब्ध कराने हेतु विद्‍यार्थी प्रतिनिधि के नाते निम्न प्रारूप में अनुरोध पत्र लिखिए :  

दिनांक : 
प्रति,
______
______
अभिवादन ______
विषय ______
महोदय,
विषय विवेचन

__________________________________________

__________________________________________

__________________________________________

आपका/आपकी आज्ञाकारी,
______
(विद्‍यार्थी प्रतिनिधि)
कक्षा : ______  


सत्यकाम/सावित्री गर्ग, 52/5 शास्त्रीनगर, नागपुर से घरेलू औषधियाँ मँगवाने हेतु जय औषधि भंडार, औरंगाबाद को पत्र लिखता/लिखती है।


आपका नाम सना/सोहम है और आपने बीते दो वर्षों में ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाई की है। अपने मित्र को इस अनुभव की अच्छाइयों और सीमाओं से अवगत कराते हुए लगभग 120 शब्दों में एक पत्र लिखिए।


आप सुशील/सुशीला हैं और एक रिहायशी सोसायटी में रहते हैं। इसमें किसी घर में एक व्यक्ति ने दफ़्तर खोल लिया है। उससे होने वाली असुविधा के बारे में बताते हुए और रिहायशी सोसायटी के नियमों से उसे अवगत कराने का अनुरोध करते हुए सोसायटी के संचिव को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।


निम्नलिखित जानकारी पर आधारित पत्र लेखन कीजिए-

रूईया विद्यालय, मुंबई विद्यार्थी प्रतिनिधि के नाते स्वच्छता अभियान पर लेख प्रकाशित करने हेतु संपादक, नवभारत टाइम्स, मुंबई को पत्र लिखिए।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:

अजय सिन्हा/अंजना सिन्हा, सुंदर नगर, जत से नगर विकास अधिकारी, नगर परिषद, जत को बच्चों को खेलने के लिए बगीचा बनवाने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।


आपने हाल ही में एम.एस.सी. (गणित) की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की है और साथ ही आप बी.एड. भी कर चुके हैं। गणित के पी.जी.टी. (परा-स्नातक अध्यापक) पद के लिए अपना स्ववृत्त (बायोडाटा) लगभग 80 शब्दों में तैयार कीजिए। आपका नाम नेहा/निखिल है। आपको केंद्रीय विद्यालय, क.ख.ग. में गणित अध्यापक/अध्यापिका पद के लिए आवेदन करना है।


आप विद्यालय के हिंदी संघ के सचिव रजत चट्टोपाध्याय और श्वेता चट्टोपाध्याय हैं। अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए जिसमें पुस्तकालय में हिंदी की अच्छी पुस्तकें व पत्रिकाएँ मँगवाने के लिए निवेदन किया गया हो।

(शब्द-सीमा - लगभग 100 शब्द)


कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र:

दूरसंचार


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×