Advertisements
Advertisements
प्रश्न
वर्ग 13 के तत्वों की प्रथम आयनन एन्थैल्पी के मान (kJ mol−1) में इस प्रकार हैं-
| B | Al | Ga | In | Tl |
| 801 | 577 | 579 | 558 | 589 |
सामान्य से इस विचलन की प्रवर्ति की व्याख्या आप किस प्रकार करेंगे?
Advertisements
उत्तर
सामान्य परंपरा के अनुसार वर्ग 13 में ऊपर से नीचे जाने पर आयनन एन्थेलपी घटती है। लेकिन Ga तथा TI इसके अपवाद है। d तथा f इलेक्ट्रॉनों का परिरक्षण प्रभाव (shielding effect) s तथा p इलेक्ट्रॉनों की तुलना में कम होता है। Ga में 3d इलेक्ट्रॉनों होते हैं, जबकि TI में 5d तथा 4f इलेक्ट्रॉन होते हैं। कम परिरक्षण प्रभाव के कारण, Ga तथा TI परमाणुओं के नाभिक संयोजी इलेक्ट्रान को मजबूती से बांधे रखते है। इसी कारण से पड़ौसी तत्त्वों की तुलना में इनकी आयनन एन्थैल्पी अधिक होती है।
संबंधित प्रश्न
आयनन एन्थैल्पी और इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी को परिभाषित करने में विलगित गैसीय परमाणु तथा ‘आद्य अवस्था’ पदों की सार्थकता क्या है?
हाइड्रोजन परमाणु में आद्य अवस्था में इलेक्ट्रॉन की ऊर्जा −2.18 × 10−18 J है। परमाणविक हाइड्रोजन की आयनन एन्थैल्पी J mol−1 के पदों में परिकलित कीजिए।
[संकेत: उत्तर प्राप्त करने के लिए मोल संकल्पना का उपयोग कीजिए।]
द्वितीय आवर्त के तत्वों में वास्तविक आयनन एन्थैल्पी का क्रम इस प्रकार है- Li < B < Be < C < O < N < F < Ne। व्याख्या कीजिए कि Be की ∆iH, B से अधिक क्यों है?
द्वितीय आवर्त के तत्वों में वास्तविक आयनन एन्थैल्पी का क्रम इस प्रकार है- Li < B < Be < C < O < N < F < Ne। व्याख्या कीजिए कि O की ∆iH, N और F से कम क्यों है?
आप इस तथ्य की व्याख्या किस प्रकार करेंगे कि सोडियम की प्रथम आयनन एन्थैल्पी मैग्नीशियम की प्रथम आयनन एन्थैल्पी से कम है, किंतु इसकी द्वितीय आयनन एन्थैल्पी मैग्नीशियम की द्वितीय आयनन एन्थैल्पी से अधिक है?
मुख्य समूह तत्वों में आयनन एन्थैल्पी के किसी समूह में नीचे की ओर कम होने के कौन-से कारक हैं?
तत्वों के निम्नलिखित युग्मों में किस तत्व की इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी अधिक ऋणात्मक होगी?
F या Cl
किसी तत्त्व के दो समस्थानिकों की प्रथम आयनन एन्थैल्पी समान होगी या भिन्न? आप क्या मानते हैं? अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए।
प्रथम वर्ग के तत्त्वों के लिए अभिक्रियाशीलता का बढ़ता हुआ क्रम इस प्रकार है- Li < Na < K < Rb < Cs; जबकि वर्ग 17 के तत्त्वों में क्रम F > Cl > Br > I है। इसकी व्याख्या कीजिए।
आयनन एन्थैल्पी के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
