मराठी

विश्व में जल-संकट बड़ी समस्या बन चुकी है। इससे हर साल करोड़ों लोग प्रभावित होते हैं। गर्मियों में यह संकट और बढ़ जाता है। गाँवों से महानगरों तक पानी के लिए त्राहि-त्राहि मचने लगती है। - Hindi Course - B

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

       विश्व में जल-संकट बड़ी समस्या बन चुकी है। इससे हर साल करोड़ों लोग प्रभावित होते हैं। गर्मियों में यह संकट और बढ़ जाता है। गाँवों से महानगरों तक पानी के लिए त्राहि-त्राहि मचने लगती है। यह संकट न केवल ग्रामीण और शहरी आबादी के लिए गंभीर चुनौती है बल्कि कृषि पर भी इसका व्यापक प्रभाव पड़ रहा है। लगातार गिरता भू-जल स्तर, जल संसाधनों की बर्बादी, बढ़ती जनसंख्या और जलवायु परिवर्तन इस संकट को और विकराल बना रहे हैं। अगर समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

       जल-संकट गहराने के कई कारण हैं। हमें पता है कि पानी सीमित है, फिर भी उसे बूँद-बूँद बचाने के बजाए हम उसे व्यर्थ बहा रहे हैं। विश्व की तेजी से बढ़ती आबादी के कारण पानी की माँग बढ़ती जा रही है लेकिन जल संसाधनों का उतनी ही अधिक तेजी से क्षय हो रहा है। कृषि, उद्योग और घरेलू उपयोग के लिए भू-जल का अत्यधिक दोहन किया जा रहा है, जिससे भू-जल का स्तर गिरता जा रहा है। नदियों, झीलों और भू-जल में औद्योगिक कचरे, रसायनों और प्लास्टिक के बढ़ते स्तर के कारण पीने योग्य पानी की लगातार कमी आ रही है।

  1. निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यान से पढ़िए और उचित विकल्प का चयन कर लिखिए: [1]
    कथन: भूमिगत जल के प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ा है।
    कारण: जल के विविध स्रोतों को संरक्षित एवं सुरक्षित रखने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
    विकल्प:
    1. कथन और कारण दोनों गलत हैं।
    2. कथन सही है, किंतु कारण गलत है।
    3. कथन गलत है, किंतु कारण सही है।
    4. कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
  2. विश्व में पानी की माँग दिनोंदिन क्यों बढ़ रही है: [1]
    1. जलवायु परिवर्तन के कारण
    2. भू-जल के गिरते स्तर के कारण
    3. कृषि योग्य भूमि के विस्तार के कारण
    4. बढ़ती हुई आबादी के कारण
  3. जल-संकट गहराने के प्रमुख कारण नहीं हैं। [1]
    1. लगातार गिरता भू-जल स्तर
    2. लगातार बढ़ती जनसंख्या
    3. जल स्रोतों का सुनियोजित उपयोग
    4. जल संरक्षण के अनुपयुक्त उपाय
  4. ‘पानी को बूँद-बूँद बचाने के बजाए हम उसे व्यर्थ कर रहे हैं।’ कथन - का आशय स्पष्ट कीजिए। [2]
  5. पेय जल की उपलब्धता में निरंतर गिरावट क्यों आ रही है? [2]
आकलन
Advertisements

उत्तर

  1. (B) कथन सही है, किंतु कारण गलत है।
  2. (D) बढ़ती हुई आबादी के कारण।
  3. (C) जल स्रोतों का सुनियोजित उपयोग।
  4. पानी की हर बूंद को बचाने के बजाय हम उसे बर्बाद कर रहे हैं। जल सीमित संसाधन है, लेकिन मनुष्य इसके महत्व को समझे बिना अपनी सुविधाओं, उद्योगों और लापरवाही के कारण इसे नष्ट कर रहा है। भविष्य की चिंता किए बिना पानी का अत्यधिक उपयोग हो रहा है।
  5. पीने के पानी की उपलब्धता कम होने के मुख्य कारण हैं तेजी से बढ़ती जनसंख्या से पानी की मांग बढ़ना, भूजल का अधिक उपयोग और नदियों व झीलों में औद्योगिक कचरे, रसायनों व प्लास्टिक से बढ़ता प्रदूषण।

shaalaa.com
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
2025-2026 (March) 4/4/3
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×