Advertisements
Advertisements
प्रश्न
उसी तरह पूछा, “तुम पहले दिन हमसे क्यों नहीं बोली थीं? आने के दिन ही इतना बड़ा अपमान क्यों किया?”
- वक्ता का नाम लिखिए। श्रोता के साथ उसका क्यासम्बन्ध है? [1]
- कौन, किससे पहले दिन नहीं बोली थी? उसके न बोलने के कोई दो कारण लिखिए। [2]
- ‘सारा आकाश’ किस प्रकार का उपन्यास हैं? उक्त उपन्यास लिखने के पीछे उपन्यासकार का क्या उद्देश्य है? स्पष्ट कीजिए। [4]
सविस्तर उत्तर
Advertisements
उत्तर
- प्रस्तुत पंक्तियों में वक्ता समर है और श्रोता प्रभा है। इन दोनों के बीच पति-पत्नी का संबंध है।
- प्रभा ने पहले समर से कोई बात नहीं की। जब समर ने कारण पूछा, तब प्रभा ने बताया कि वह शारीरिक थकान, घर की चिंता और सामने वाले घर में सॉँवल की बहू के आग में जल जाने की घटना को याद करके भयभीत और परेशान हो गई थी।
- ‘सारा आकाश’ उपन्यास मध्यमवर्गीय युवक समर के जीवन संघर्ष की कहानी है। इस उपन्यास में लेखक ने मध्यम वर्ग की आर्थिक और सामाजिक स्थितियों का सजीव चित्रण किया है। समर जीवन में कुछ बड़ा बनने की आकांक्षा रखता है, लेकिन प्रभा से विवाह और पारिवारिक परिस्थितियों के विपरीत होने के कारण उसकी महत्वाकांक्षाओं को ठेस पहुँचती है। इसके साथ-साथ लेखक ने बेरोज़गारी, संयुक्त परिवार की समस्याएँ, भारतीय और पाश्चात्य संस्कृति के अंतर तथा दहेज प्रथा जैसी सामाजिक समस्याओं को भी उजागर करने का प्रयास किया है।
shaalaa.com
या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
