मराठी

उपयुक्त आरेख (डायग्राम) की सहायता से लॉजिस्टिक (संभार तंत्र) समष्टि (पॉपुलेशन) वृद्धि का वर्णन कीजिए। - Biology (जीव विज्ञान)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

उपयुक्त आरेख (डायग्राम) की सहायता से लॉजिस्टिक (संभार तंत्र) समष्टि (पॉपुलेशन) वृद्धि का वर्णन कीजिए।

आकृती
सविस्तर उत्तर
Advertisements

उत्तर

प्रकृति में किसी भी समष्टि के पास इतने असीमित संसाधन नहीं होते कि चरघातांकी वृद्धि होती रहे। इसी कारण सीमित संसाधनों के लिए व्यष्टियों में प्रतिस्पर्धा होती है। आखिर में ‘योग्यतम्’ व्यष्टि जीवित बना रहेगा और जनन करेगा। प्रकृति में, दिए गए आवास के पास अधिकतम संभव संख्या के पालन-पोषण के लिए पर्याप्त संसाधन होते हैं, इससे आगे और वृद्धि संभव नहीं है। उस आवास में उस जाति के लिए इस सीमा को प्रकृति की पोषण क्षमता (K) मान लेते हैं।

किसी आवास में सीमित संसाधनों के साथ वृद्धि कर रही समष्टि आरंभ में पश्चता प्रावस्था (लैग फेस) दर्शाती है। उसके बाद त्वरण और मंदन और अंततः अनंतस्पर्शी प्रावस्थाएँ आती हैं। समष्टि घनत्व पोषण क्षमता प्रकार की समष्टि वृद्धि विर्हुस्ट-पर्ल लॉजिस्टिक वृद्धि कहलाता है। इसे निम्न समीकरण के द्वारा निरूपित किया जाता है –

`(dN)/(dt) = rN ((K - N)/K) = rN (1 - N/K)`

जहाँ `(dN)/(dt)` = समष्टि आकार में परिवर्तन की दर

जहाँ, N = समय t में समष्टि घनत्व,

r = प्राकृतिक वृद्धि की दर,

K = पोषण क्षमता

shaalaa.com
समाष्टियाँ
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 11: जीव और समष्टियाँ - अभ्यास [पृष्ठ २२३]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Jeev Vigyan [Hindi] Class 12
पाठ 11 जीव और समष्टियाँ
अभ्यास | Q 8. | पृष्ठ २२३

संबंधित प्रश्‍न

उन गुणों को बताइए जो व्यष्टियों में तो नहीं पर समष्टियों में होते हैं।


अगर चरघातांकी रूप से (एक्पोनेन्शियली) बढ़ रही समष्टि 3 वर्ष में दोगुने साइज की हो जाती है तो समष्टि की वृद्धि की इंट्रीन्जिक दर (r) क्या है? 


पादपों में शाकाहारिता (हर्बिवोरी) के विरुद्ध रक्षा करने की महत्त्वपूर्ण विधियाँ बताइए।


ऑर्किड पौधा, आम के पेड़ की शाखा पर उग रहा है। ऑर्किड और आम के पेड़ के बीच पारस्परिक क्रिया का वर्णन आप कैसे करेंगे?


निम्नलिखित की परिभाषा दीजिए -

सहभोजिता (कमेंसेलिज्म)


निम्नलिखित की परिभाषा दीजिए -

छद्मावरण (कैमुफ्लॉज)


निम्नलिखित की परिभाषा दीजिए -

अंतरजातीय स्पर्धा (इंटरस्पेसिफिक कंपीटीशन)


समष्टि (पॉपुलेशन) की कोई तीन महत्त्वपूर्ण विशेषताएँ बताइए और व्याख्या कीजिए।


निम्नलिखित का उदाहरण दीजिए –

आन्तरोष्मी (एंडोथर्मिक) प्राणी


निम्नलिखित का उदाहरण दीजिए –
नितलस्थ (बैन्थिक) जोन का जीव।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×