मराठी

उपनिषदों में बार-बार कहा गया है कि - "शरीर स्वस्थ हो, मन स्वच्छ हो और तन-मन दोनों अनुशासन में रहें।" आप अपने दैनिक क्रिया-कलापों में इसे कितना लागू कर पाते हैं? लिखिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

उपनिषदों में बार-बार कहा गया है कि - "शरीर स्वस्थ हो, मन स्वच्छ हो और तन-मन दोनों अनुशासन में रहें।" आप अपने दैनिक क्रिया-कलापों में इसे कितना लागू कर पाते हैं? लिखिए।

थोडक्यात उत्तर
Advertisements

उत्तर

इसका तात्पर्य यह है कि यदि मन स्वच्छ हो और तन स्वच्छ हो तो मनुष्य प्रगतिपथ पर स्वयं को अग्रसर कर सकता है। इसके लिए उसे तन और मन की स्वच्छता के साथ-साथ उनको अनुशासन में रखना आवश्यक होता है और ये हम तभी कर सकते हैं जब अपने मन को स्वच्छ बनाने के लिए उच्च विचारों का मनन करें, चिंताओं और परेशानियों को ज़्यादा अहमियत ना देकर अपने को प्रसन्नचित रखें। शरीर को (तन) स्वच्छ रखने के लिए प्रात: काल उठकर नित्य व्यायाम करें, लंबी सैर पर जाएँ और ये सब बड़े अनुशासन पूर्वक करें। यदि हम दैनिक दिनचर्या में इस प्रणाली को क्रियान्वित करते हैं तो हम एक उच्च व आदर्श जीवन को पा सकते हैं। एक स्वस्थ मन स्वस्थ विचारों को जन्म देता है जो हमारे जीवन पर अच्छा प्रभाव डालते हैं हमारी सोच को सकारात्मक दिशा देते हैं और जीवन की धारा ही बदल देते हैं। स्वस्थ शरीर (तन) उस सकारात्मक दिशा के साथ तालमेल बिठाता है और हम निरोग जीवन व्यतीत करते हैं। आज के समय में मनुष्य के पास जिसकी कमी है वह है समय, इस समय के अभाव ने उसकी दिनचर्या को मशीनी-मानव की तरह बना दिया है। यहाँ कार्य ज़्यादा महत्वपूर्ण हो गया। उसके पास स्वयं के लिए समय नहीं है इसलिए हम अपने मन व तन की स्वच्छता से अनभिज्ञ हैं और इसी कारणवश अनेकों मानसिक व शारीरिक बीमारियों से ग्रस्त हैं। हमें चाहिए कि हम अनुशासन को अपने जीवन में स्थान दें प्रात: काल उठें, व्यायाम करें, सैर पर जाएँ। उच्च विचारों का मनन करें, अच्छी पुस्तकें पढ़ें तो हम स्वयं विभिन्न बीमारियों से बच सकते हैं।

shaalaa.com
गद्य (Prose) (Class 8)
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 1: भारत की खोज - प्रश्न अभ्यास [पृष्ठ १२७]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Hindi - Bharat Ki Khoj Class 8
पाठ 1 भारत की खोज
प्रश्न अभ्यास | Q 6 | पृष्ठ १२७

संबंधित प्रश्‍न

जवाहरलाल नेहरू ने कहा, "यह बात दिलचस्प है कि भारत अपनी कहानी की इस भोर-बेला में ही हमें एक नन्हें बच्चे की तरह नहीं, बल्कि अनेक रूपों में विकसित सयाने रूप में दिखाई पड़ता है।" उन्होंने भारत के विषय में ऐसा क्यों और किस संदर्भ में कहा है?


सलमा का पहला कदम बीमारी में ही क्यों बढ़ा था?


नीचे माँ द्वारा कही गई कुछ बातें लिखी हुई हैं। उन्हें पढ़ो।

"अब तो ये नहीं उड़ेंगी। पहले इन्हें उड़ा देते, तो उड़ जातीं।"

"एक दरवाज़ा खुला छोड़ो, बाकी दरवाज़े बंद कर दो। तभी ये निकलेंगी।"

"देखो जी, चिड़ियों को मत निकालो। अब तो इन्होंने अंडे भी दे दिए होंगे। अब ये यहाँ से नहीं जाएँगी।"

अब बताओ कि–

(क) क्या माँ सचमुच चिड़ियों को घर से निकालना चाहती थीं?

(ख) माँ बार-बार क्यों कह रही थीं कि ये चिड़ियाँ नहीं जाएँगी?


आधुनकि तकनीक द्वारा भेजे जाने वाले पत्रों के बारे में भी जानकारी प्राप्त करो। जैसे-ई-मेल, फैक्स आदि।


बूढ़ी अम्मा ने वर्षा न होने का क्या कारण बताया था?


केशव शंकर पिल्लै हर वर्ष छुट्टियों में कैंप लगाकर सारे भारत के बच्चों को एक जगह मिलने का अवसर देकर क्या करना चाहते थे?


"हम सब इस अभिमान के खतरों को जानते थे, हमें यह भी ज्ञात था कि शायद हम कभी वापस न लौट सकें।

"वे दस नाविक इतनी खतरनाक यात्रा के लिए क्यों निकले होंगे? आपस में चर्चा करो।


नीचे लिखे वाक्य में मुहावरे का प्रयोग किया गया है। इस मुहावरे का प्रयोग करते हुए तुम कुछ नए वाक्य बनाओ।

एक सिपाही ने उसका काम तमाम कर दिया।


तुम पढ़ने-लिखने में किन-किन संचार माध्यमों का उपयोग करते हो?


अगर अजय तीसरे लड़के की यह बात मान लेता कि "अरे तू घर जा नरेंद्र को जानता नहीं?"


केवल पढ़ने के लिए दी गई रामदरश मिश्र की कविता ‘चिट्ठियाँ’ को ध्यानपूर्वक पढ़िए और विचार कीजिए कि क्या यह कविता केवल लेटर बॉक्स में पड़ी निर्धारित पते पर जाने के लिए तैयार चिट्ठियों के बारे में है ? या रेल के डिब्बे में बैठी सवारी भी उन्हीं चिट्ठियों की तरह हैं जिनके पास उनके गंतव्य तक का टिकट हैपत्र के पते की तरह और क्या विद्यालय भी एक लेटर बाक्स की भाँति नहीं है जहाँ से उत्तीर्ण होकर विद्यार्थी अनेक क्षेत्रों में चले जाते हैं ? अपनी कल्पना को पंख लगाइए और मुक्त मन से इस विषय में विचार-विमर्श कीजिए


गाँव की बोली में कई शब्दों का उच्चारण अलग होता है। उनकी वर्तनी भी बदल जाती है; जैसे – गवरइया, गौरैया का ग्रामीण उच्चारण है। उच्चारण के अनुसार इस शब्द की वर्तनी लिखी गई है। पूँदना, फुलगेंदा का बदला हुआ रूप है। कहानी में अनेक शब्द हैं जो ग्रामीण उच्चारण में लिखे गए हैं, जैसेमुलुक-मुल्क, खमी-क्षमा, मजूरी-मजदूरी, मल्लार-मल्हार इत्यादि। आप क्षेत्रीय या गाँव की बोली में उपयोग होने वाले कुछ ऐसे शब्दों को खोजिए और उनका मूल रूप लिखिए, जैसे-टेम-टाइम, टेसन/स्टेशन।


किसी मूक सिनेमा में बिना आवाज के ठहाकेदार हँसी कैसी दिखेगी? अभिनय करके अनुभव कीजिए।


“आरामदेह’ शब्द में ‘देह’ प्रत्यय है‘देह’ ‘देने वाला’ के अर्थ में प्रयुक्त होता हैदेने वाला के अर्थ में ‘द’, ‘प्रद’, ‘दाता’, ‘दाई’ आदि का प्रयोग भी होता है, जैसे-सुखद, सुखदाता, सुखदाई, सुखप्रद उपर्युक्त समानार्थी प्रत्ययों को लेकर दो-दो शब्द बनाइए


पुडुकोट्टई में कोई महिला अगर चुनाव लड़ती तो अपना पार्टी-चिह्न क्या बनाती और क्यों?


“लेकिन मुझे इसी जिंदगी में चाहिए।’
“अजी इसी सप्ताह में ले लेना।”
“सप्ताह से आपका तात्पर्य सात दिन से है या सात वर्ष से?”
झाऊलाल और उनकी पत्नी के बीच की इस बातचीत से क्या पता चलता है? लिखिए


भारतीय खाने की कुछ चीज़ें जैसे-चावल, सेवइयाँ, मिठाइयाँ यूरोप में अलग ढंग से खाई जाती हैं। क्या भारत में ये चीज़ें अलग-अलग ढंग/तरीकों से बनाई और खाई जाती हैं? पता करो और बताओ।


नीचे लिखे वाक्य को पढ़कर प्रश्न के उत्तर दो।

“राकेश मंच पर पहुँच गया। सब चुप हो गए, सकपका गए।”

तुम्हारे विचार से राकेश जब मंच पर पहुँचा, बाकी सब कलाकार क्यों चुप हो गए होंगे?


नीचे दिए गए वाक्य के अंत में उचित विराम चिह्न लगाओ।

तुम नाटक में कौन-सा पार्ट कर रहे हो


'काफ़ी' शब्द का अर्थ है –पर्याप्त और 'कॉफ़ी' का अर्थ होता है एक पेय पदार्थ। दोनों शब्दों की वर्तनी में केवल थोड़ा-सा अंतर होने से अर्थ बदल गया है।

तुम दिए गए शब्द को पढ़ो और वाक्य बनाओ।

चाक, चॉक


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×