मराठी
महाराष्ट्र राज्य शिक्षण मंडळएस.एस.सी (हिंदी माध्यम) इयत्ता १० वी

टिप्पणी लिखिए। ब्राज़ील का तटीय प्रदेश - Geography [भूगोल]

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

टिप्पणी लिखिए।

ब्राज़ील का तटीय प्रदेश

टीपा लिहा
Advertisements

उत्तर

  1. ब्राज़ील को लगभग ७४०० किमी लंबा तट प्राप्त है। यह तट उत्तरी तट और पूर्वी तट इस प्रकार दो तटों में विभक्त है।
  2. उत्तर के अमापा से पूर्व के रियो ग्रांडे डो नोर्टे तक का तट ब्राज़ील का उत्तरी तट कहा जाता है। उससे आगे दक्षिण दिशा में फैले हुए तट को ब्राज़ील का पूर्वी तट कहते हैं।
  3. ब्राज़ील के उत्तरी तट पर अमेज़न और उसकी सहायक नदियाँ आकर मिलती हैं। इसलिए यह तट समतल और नीचा है। इस तट पर माराजो द्वीप, माराजो की खाड़ी और साओ मारकोस की खाड़ी है। मारोजी तटीय द्वीप अमेज़न और टोकांटिस नदियों के मुहाने के दरम्यान तैयार हुआ है।
  4. ब्राज़ील के पूर्वी तट पर अनेक छोटी-छोटी नदियाँ आकर मिलती हैं। इस भाग में साओ फ्रांसिस्को नामक एक बड़ी नदी अटलांटिक महासागर में आकर मिलती है। इस तट पर दूर-दूर तक फैली हुई पुलिन एवं तटीय बालुका भित्तियाँ दिखाई देती हैं। कुछ भागों में इन तटीय किनारों की रक्षा प्रवाल भित्तियों एवं द्वीपों द्वारा होती है।
shaalaa.com
ब्राज़ील की प्राकृतिक संरचना
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 3: प्राकृतिक रचना एवं अपवाह तंत्र - स्वाध्याय [पृष्ठ २३]

APPEARS IN

बालभारती Bhugol [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
पाठ 3 प्राकृतिक रचना एवं अपवाह तंत्र
स्वाध्याय | Q ३. (इ) | पृष्ठ २३
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×