Advertisements
Advertisements
प्रश्न
तांबे का सिक्का सिल्वर नाइट्रेट के विलयन में डुबोकर रखने पर थोड़ी देर बाद चमकने लगता है, ऐसा क्यों होता हैं? रासायनिक समीकरण लिखिए।
Advertisements
उत्तर
जब सिल्वर नाइट्रेट के विलयन में ताँबे का कोई सिक्का डुबाया जाता है, तब अधिक अभिक्रियाशील ताँबे द्वारा सिल्वर नाइट्रेट के विलयन की कम क्रियाशील सिल्वर का विस्थापन किया जाता है। इस प्रकार विस्थापित सिल्वर, ताँबे के सिक्के पर निक्षेपित (deposit) होती है। कारण है कि ताँबे के सिक्के पर चाँदी की चमक आ जाती है। ताँबा, सिल्वर (चाँदी) की अपेक्षा अधिक अभिक्रियाशील होता है।
\[\ce{Cu_{(s)} + 2AgNO3_{(aq)} -> Cu(NO3)2_{(aq)} + 2Ag_{(s)}}\]
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
Cu, Zn, Ca, Mg, Fe, Na, Li इन धातुओं को क्रियाशील, मध्यम क्रियाशील और कम क्रियाशील ऐसे तीन समूहों में वर्गीकृत कीजिए।
अभिक्रियाशील धातु को तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल में डाला जाता है तो कौन सी गैस निकलती है?
आयरन के साथ तनु H2SO4 की रासायनिक अभिक्रिया लिखिए।
जिंक को आयरन (II) सल्फ़ेट के विलयन में डालने से क्या होता है? इसकी रासायनिक अभिक्रिया लिखिए।
सोडियम, ऑक्सीजन एवं मैग्नीशियम के लिए इलेक्ट्रॉन-बिंदु संरचना लिखिए।
कोई धातु ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया कर उच्च गलनांक वाला यौगिक निर्मित करती है। यह यौगिक जल में विलेय है। यह तत्व क्या हो सकता है?
खाद्य पदार्थ के डिब्बों पर जिंक की बजाय टिन का लेप होता है क्योंकि ______.
गर्म जल का टैंक बनाने में ताँबे का उपयोग होता है परंतु इस्पात (लोहे की मिश्रातु) का नहीं। इसका कारण बताएइए।
खाना पकाने के बर्तन बनाने में ऐलुमिनियम काम आता है। ऐलुमिनियम के कौन-से गुणधर्म इसके लिए उत्तरदायी है?
- उच्च उष्मीय चालकता
- उच्च विद्युत चालकता
- तन्यता
- उच्च गलनांक
यदि कॉपर को वायु में खुला रखा जाता है, तो यह अपनी चमकीली भूरी सतह खो देता है तथा हरे रंग की परत प्राप्त करता है। यह किसके निर्माण के कारण होता है?
