Advertisements
Advertisements
प्रश्न
स्वरचित कविता प्रकाशित करवाने के लिए अनुरोध करते हुए किसी समाचार-पत्र के संपादक को पत्र लगभग 80-100 शब्दों में लिखिए।
लेखन कौशल्य
Advertisements
उत्तर
सेवा में,
संपादक महोदय,
दैनिक जागरण,
नई दिल्ली।
विषय: अपनी स्वरचित कविता ‘उम्मीद की किरण’ प्रकाशित करने हेतु अनुरोध।
महोदय,
मैं आपके प्रतिष्ठित समाचार-पत्र का नियमित पाठक हूँ। इसके साप्ताहिक ‘साहित्यिक स्तंभ’ में प्रकाशित रचनाएँ अत्यंत प्रेरणादायक होती हैं। मैं अपनी एक स्वरचित कविता ‘उम्मीद की किरण’ इस पत्र के साथ संलग्न कर रहा हूँ।
यह कविता आज के युवाओं में सकारात्मकता और संघर्ष की भावना जगाने पर केंद्रित है। यदि आप इसे अपने समाचार-पत्र के आगामी अंक में स्थान देंगे, तो यह मेरे लिए अत्यंत हर्ष और प्रोत्साहन का विषय होगा।
सधन्यवाद।
निवेदिका
क्रांती दुबे
दिनांक: 24 मार्च 2026
संलग्न: स्वरचित कविता की प्रति
shaalaa.com
या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
