स्वामी विवेकानंद विद्यालय, धुलिया में 2 जनवरी 2024 को स्वामी विवेकानंद जयंती को “राष्ट्रीय युवा दिवस” के रूप में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे आरंभ हुआ।
समारोह का आयोजन विद्यालय के सभागार में किया गया था, जिसे सफेद और पीले फूलों तथा रंग-बिरंगी रोशनी से सुंदर रूप से सजाया गया था। इस समारोह की अध्यक्षता जयहिंद कॉलेज के प्राचार्य श्री चतुर्वेदी जी ने की। सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके पश्चात चतुर्वेदी जी ने विवेकानंद साहित्य प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। विद्यालय के उपाचार्य श्री वी. ए. शाह जी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके प्रेरणादायी विचारों की जानकारी दी।
फिर मंच पर विराजमान चतुर्वेदी जी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कीया। उसके बाद उपस्थित अतिथियों और वक्ताओं ने युवाओं की समाज में भूमिका, उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। विद्यालय की विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
एक छात्र द्वारा प्रस्तुत स्वामी विवेकानंद पर आधारित एकल अभिनय ने सभी का मन मोह लिया और समारोह को विशेष आकर्षण प्रदान किया। अंत में उप-प्रधानाचार्य महोदय ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और छात्रों के प्रति आभार प्रकट किया। राष्ट्रगान के साथ दोपहर 3 बजे यह प्रेरणादायक कार्यक्रम संपन्न हुआ।
