Advertisements
Advertisements
प्रश्न
सुनीता विलियम्स ने पृथ्वी को देखकर कहा - “यहाँ से अलग-अलग देश नहीं दिखते। ये लाइनें तो कागज़ पर ही होती हैं।" इससे तुम क्या समझे?
Advertisements
उत्तर
चूँकि देशों की लाइनों मानवों द्वारा बनाई गई हैं, प्रकृति ने धरती पर कोई लाइन नहीं बनाई हैं। प्रकृति की नजर में हम सभी पृथ्वी के निवासी हैं।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
हम धरती पर कैसे टिके होंगे? अगर पृथ्वी ग्लोब जैसी गोल है तो हम गिरते क्यों नहीं?
चित्र बनाकर या एक्टिंग करके यह सब बताओ।
एक पाँच रूपये का सिक्का लो और कड़े कागज़ का एक छोटा-सा टुकड़ा जो सिक्के के चौथाई भर हो।
- एक हाथ में सिक्का और दूसरे में नन्हा कागज़ पकड़कर दोनों एक साथ गिराओ। क्या हुआ?
- अब नन्हे कागज़ को सिक्के के ऊपर रखो और फिर दोनों को एक साथ गिराओ। इस बार क्या हुआ? चौंक गए क्या!
इस खेल के लिए एक छोटा पत्थर (बेर के बराबर), एक बड़ा पत्थर (नींबू के बराबर), और एक कागज़ का रोल लो। कागज़ की कई तहों से रोल बन सकता है।
- लगभग दो फुट लंबी डोरी लो।
- डोरी के एक सिरे पर छोटा पत्थर बाँधो। कागज़ पर चूहा बनाकर पत्थर पर चिपकाओ या बाँधो।
- अब डोरी के दूसरे सिरे को कागज़ के एक रोल में डालों।
- इस सिरे पर बड़ा पत्थर बाँधो और कागज़ पर बनाया हाथी उस पर चिपकाओ।
- कागज़ के रोल को गोल-गोल घुमाओ ताकि छोटा पत्थर घूमने लगे।
- खींच रहा है न चूहा हाथी को! खेल में चूहे ने ऐसा कमाल कैसे दिखाया होगा?

- क्या भारत को ढूँढ़ पाए?
- इसमें समुद्र कहाँ-कहाँ दिख रहा है?
- इसमें कौन-कौन से देश तुम देख पाए?
- भारत जिन देशों के साथ क्रिकेट मैच खेलता है, क्या उनमें से कुछ को देख पाए? जैसे - इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका।
- और क्या-क्या देखा?
तुम भी सिक्का लेकर चाँद को छुपाने की कोशिश करो। सिक्के को आँखों से कितने सेंटीमीटर की दूरी पर रखकर चाँद को छुपा पाए?
क्या चाँद सिक्के की तरह चपटा होगा या बॉल की तरह गोल?
चाँद से जुड़े कौन-कौन-से त्योहार मनाए जाते हैं?
दिल्ली में कुछ दिनों तक चाँद के निकलने और डूबने का समय तालिका में दिया गया है।
| तारीख | चाँद निकलने का समय घंटा : मिनट |
चाँद डूबने का समय घंटा : मिनट |
| 28-10-2007 | 19:16 | 08:5 |
| 29-10-2007 | 20:17 | 10:03 |
| 30-10-2007 | 21:22 | 11:08 |
| 31-10-2007 | 22:29 | 12:03 |
28 अक्तूबर को चाँद शाम के ______ बजकर ______ मिनट पर निकला।
29 अक्तूबर को चाँद शाम के ______ बजकर ______ मिनट पर निकला।
29 अक्तूबर को चाँद निकलने में ______ घंटे ______ मिनट का फ़र्क आया।
देखो, पृथ्वी कैसी दिख रही है? चाँद की सतह कहाँ दिख रही है? चित्र देखने के बाद तुम्हारे मन में क्या कुछ सवाल आए? सवाल लिखो और क्लास में चर्चा करो।

