Advertisements
Advertisements
प्रश्न
“सुन, उपवन में बड़े सबेरे,
तात भ्रमण करते थे तेरे,”
कविता की इन पंक्तियों को निम्न प्रकार से बदलकर लिखा जा सकता है
“सुनो! आपके पिता एक उपवन में बहुत सबेरे भ्रमण किया करते थे...”
अब आप भी पाठ के किसी एक पद को एक अनुच्छेद के रूप में लिखिए।
Advertisements
उत्तर
एक था राजा एक थी रानी
“एक था राजा और एक थी रानी। राजा बहुत बहादुर था और रानी बहुत बुद्धिमान । दोनों अपने छोटे से राज्य में सुख-शांति से रहते थे। एक दिन राज्य में सूखा पड़ गया। खेत सूखने लगे, लोग दुखी हो गए। राजा ने सैनिकों को (मदद के लिए) भेजा, परंतु कोई हल नहीं निकला। तब रानी ने कहा, “में स्वयं लोगों के बीच जाना चाहिए, उनकी बात सुननी चाहिए और उनकी परेशानियों का हल निकालना चाहिए।" 'राजा-रानी साधारण कपड़ों में गाँव-गाँव घूमे, लोगों की मदद की, अपने खजाने का धन - अनाज बाँटा और कु89ँ खुदवाए । धीरे- धीरे मौसम बदलने लगा। वर्षा ऋतु आई, खूब बारिश हुई, धरती में नमी आ गई, जिससे वह उपजाऊ हो गई। किसानों ने फसलें उगाईं और राज्य फिर से हरा-भरा हो गया। सबने कहा, “सच्चे राजा-रानी वही हैं, जो अपनी प्रजा का सुख-दुख अपना समझें।”
