Advertisements
Advertisements
प्रश्न
पठित परिच्छेद पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए-
| सबसे पहले हम अंजुना बीच पहुँचे । गोवा में छोटे-बड़े करीब 40 बीच हैं, लेकिन प्रमुख सात या आठ ही हैं। अंजुना बीच नीले पानीवाला पथरीला बहुत ही खूबसूरत है। इसके एक ओर लंबी-सी पहाड़ी है, जहाँ से बीच का मनोरम दृश्य देखा जा सकता है। समुद्र तक जाने के लिए थोड़ा नीचे उतरना पड़ता है। नीला पानी काले पत्थरों पर पछाड़ खाता रहता है। पानी ने काट-काटकर इन पत्थरों में कई छेद कर दिए हैं जिससे ये पत्थर कमजोर भी हो गए हैं। साथ ही समुद्र के काफी पीछे हट जाने से कई पत्थरों के बीच में पानी भरें गया हैं। इससे वहाँ काई ने अपना घर बना लिया है। फिसलने का डर हमेशा लगा रहता है, लेकिन संघर्षों में ही जीवन है, इसलिए यहाँ घूमने-का भी-अपना अलग आनंद है। यहाँ युवाओं का दल तो अपनी मस्ती में डूबा रहता है, लेकिन परिवार के साथ आए पर्यटकों का ध्यान अपने बच्चों को खतरों से सावधान रहने के दिशानिर्देश देने में ही लगा रहता है। मैंने देखा कि समुद्र किनारा होते हुए भी बेनालियम बीच तथा अंजुना बीच का अपना-अपना सौंदर्य है। बेनालियम बीच रेतीला तथा उथला है। यह मछुआरों की पहली पसंद है। यहाँ सुबह-सुबह बड़ी मात्रा में मछलियाँ पकड़ी जाती हैं, लेकिन मजे की बात यह है कि इतनी सारी मछलियाँ स्थानीय बाजारों में ही बेची जाती हैं। |
(1) आकृति पूर्ण कीजिए- (2)

(2) उत्तर लिखिए- (2)
गद्यांश में उल्लेखित बेनालियम बीच की विशेषताएँ-
- ______
- ______
(3) (i) निम्नलिखित शब्दों के लिए गद्यांश में प्रयुक्त विलोम शब्द ढूँढ़कर लिखिए- (1)
- ऊपर - ______
- साहस - ______
(ii) गद्यांश में अंग्रेजी शब्द ढूँढ़कर लिखिए- (1)
- ____________
- ____________
(4) अपने देखे हुए किसी पर्यटन स्थल की प्राकृतिक सुंदरता का वर्णन 25 से 30 शब्दों में कीजिए। (2)
थोडक्यात उत्तर
तक्ता
एका वाक्यात उत्तर
एक शब्द/वाक्यांश उत्तर
Advertisements
उत्तर
(1)

(2) बेनालियम बीच की विशेषताएँ-
- रेतीला और उथला।
- मछुआरों की पहली पसंद।
(3) (i)
- ऊपर - नीचे
- साहस - डर
(ii)
- बीच
- गोवा
(4) भारत का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर को प्रकृति ने सुन्दरता का अनुपम, विलक्षण, व्यापक वरदान दिया है। सफेद, मखमली बर्फ की चादर ओढ़े, फूलों, फलों, झीलों, बाग, बगीचों, पर्वतों की स्वर्ग नगरी कश्मीर है।
shaalaa.com
गोवा : जैसा मैंने देखा
या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
