Advertisements
Advertisements
प्रश्न
सूचना और संचार के विभिन्न साधन कौन-से हैं? विज्ञान के संदर्भ में उनका उपयोग कैसे किया जाता है?
थोडक्यात उत्तर
Advertisements
उत्तर
सूचना एवं सचार प्रौद्योगिकी के साधन:
दृरध्वनि, मोबाइल, संगणक, रेडियो, दूरदर्शन, इंटरनेट, ई-मेल, विडियो कॉन्फरन्सिंग इत्यादि सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के साधन हैं।
सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का विज्ञान में उपयोग:
- मोबाइल: विज्ञान विषय से संबंधित व्याख्यान को ध्वनिमुद्रित और वीडियोग्राफी करके छात्रों को पुनरावलोकन की सुविधा प्रदान की जाती है। इसके माध्यम से विज्ञान से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
- दूरदर्शन: विज्ञान से संबंधित शैक्षणिक पाठों की समीक्षा की जा सकती है। नेशनल जियोग्राफिक, एनिमल प्लेनेट, डिस्कवरी चैनल जैसे चैनलों पर विज्ञान से संबंधित कार्यक्रमों का अध्ययन किया जा सकता है।
- संगणक: विज्ञान से संबंधित जानकारी को संगणक में संग्रहित किया जाता है, और यह जानकारी प्रस्तुत करने, लेखन और निर्माण के लिए उपयोगित होती है।
- इंटरनेट: संगणक और इंटरनेट का उपयोग करके विज्ञान से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। विभिन्न वेबसाइटों का दौरा करके, आवश्यक जानकारी और चित्रों की प्रतियाँ की जा सकती हैं। यहाँ वैज्ञानिक प्रयोगों और कृतियों का निरीक्षण भी किया जा सकता है।
shaalaa.com
विज्ञान और प्रौद्योगिकी में सूचना संचार का महत्त्व
या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
