मराठी

Sp, sp2 तथा sp3 संकर कक्षकों की आकृति का वर्णन कीजिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

sp, sp2 तथा sp3 संकर कक्षकों की आकृति का वर्णन कीजिए।

दीर्घउत्तर
Advertisements

उत्तर

sp, sp2 तथा sp3 संकर कक्षकों की आकृति (Shapes of sp, sp2 and sp3 hybrid orbitals) - sp, sp2 तथा sp3 संकर कक्षकों की आकृति का वर्णन निम्नलिखित है–

(i) sp संकर कक्षक (sp-hybridised orbitals) - sp संकरण में परमाणु की संयोजकता कोश के s-उपकोश का एक कक्षक तथा p-उपकोश का एक कक्षक मिलकर समान आकृति एवं तुल्य ऊर्जा के sp संकरित कक्षक बनाते हैं। ये कक्षक आकृति में 180° के कोण पर अभिविन्यसित होते हैं।

(ii) sp2 संकरे कक्षक (sp2-hybridised orbitals) - sp2 संकरण में परमाणु की संयोजकता कोश के s-उपकोश का एक कक्षक तथा p-उपकोश के दो कक्षक संयोजित होकर समान आकृति एवं तुल्य ऊर्जा के sp2 संकर कक्षक बनाते हैं। ये sp2 संकर कक्षक एक तल में स्थित होते हैं तथा एक समबाहु त्रिभुज के कोनों पर एवं 120° कोण पर निर्देशित रहते हैं।

(iii) sp3 संकर कक्षक (sp3-hybridised orbitals) - sp3 संकरण में परमाणु की संयोजकता कोश के s-उपकोश का एक कक्षक तथा p-उपकोश के तीन कक्षक संयोजित होकर समान आकृति एवं तुल्य ऊर्जा के चार sp3 संकर कक्षक बनाते हैं। ये चारों sp3 संकर कक्षक एक चतुष्फलक के चारों कोनों पर निर्देशित रहते हैं।

shaalaa.com
संकरण - संकरण के प्रकार
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 4: रासायनिक आबंधन तथा आण्विक संरचना - अभ्यास [पृष्ठ १३४]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Rasayan bhag 1 aur 2 [Hindi] Class 11
पाठ 4 रासायनिक आबंधन तथा आण्विक संरचना
अभ्यास | Q 3.24 | पृष्ठ १३४
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×