मराठी
महाराष्ट्र राज्य शिक्षण मंडळएस.एस.सी (हिंदी माध्यम) इयत्ता १० वी

समुद्र या नदी के तेल की पर्त को कैसे नष्ट किया जाता है ? - Science and Technology 2 [विज्ञान और प्रौद्योगिकी २]

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

समुद्र या नदी के तेल की पर्त को कैसे नष्ट किया जाता है ?

थोडक्यात उत्तर
Advertisements

उत्तर

  1. समुद्र में पेट्रोलियम पदार्थ जैसे कच्चे तेल का रिसाव भिन्न-भिन्न कारणों से होता रहता है।
  2. यह तेल जलचर प्राणियों के लिए घातक और विषैला सिद्ध हो सकता है।
  3. पानी पर फैली हुई तेल की पतली परत को यांत्रिक पद्धति से दूर किया जा सकता है। परंतु यह अत्यंत कठिन कार्य है।
  4. इस कारण जैविक पद्धति के द्वारा पानी पर जमी हुई तेल की परत को हटाने के लिए एल्केनिवोरेक्स, बारक्युमेन्सिस तथा स्युडोमोनास नामक जीवाणुओं का उपयोग किया जाता है।
  5. इन जीवाणुओं में पिरिडिन्स तथा अन्य रसायनों को नष्ट करने की क्षमता पाई जाती है। अत: इन जीवाणुओं के कारण पानी पर जमी हुई तेल की परत नष्ट होती है।
  6. यह जीवाणु हाइड्रोकार्बनक्लास्टिक बैक्टेरिया (HCB) समूह के जीवाणु होते हैं।
  7. HCB समूह के जीवाणु हाइड्रोकार्बन का अपघटन करके उसमें स्थित कार्बन का ऑक्सीजन से संयोग करवाते हैं। इस अभिक्रिया में CO2 और पानी बनता है। इस प्रकार समुद्र अथवा नदी में फैले हुए तेल की परत को नष्ट किया जाता है।
shaalaa.com
स्‍वच्‍छ तकनिकी (Clean Technology)
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 7: पहचान सूक्ष्मजीव विज्ञान की - स्वाध्याय [पृष्ठ ८६]

APPEARS IN

बालभारती Vigyaan aur Prodyogiki 2 [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
पाठ 7 पहचान सूक्ष्मजीव विज्ञान की
स्वाध्याय | Q 3. आ. | पृष्ठ ८६
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×