मराठी

सड़क सुरक्षा : जीवन रक्षा संकेत बिन्दुः भूमिका, सड़क सुरक्षा से जुड़े कुछ प्रमुख नियम, सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी से होने वाली हानियाँ, इन्हें अपनाने के लाभ, निष्कर्ष।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-

सड़क सुरक्षा : जीवन रक्षा

संकेत बिन्दुः भूमिका, सड़क सुरक्षा से जुड़े कुछ प्रमुख नियम, सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी से होने वाली हानियाँ, इन्हें अपनाने के लाभ, निष्कर्ष।

दीर्घउत्तर
Advertisements

उत्तर

सड़क सुरक्षा : जीवन रक्षा

आधुनिक युग में सड़क यातायत का व्यापार प्रसार हुआ है। लोग अपने -अपने निजी वाहनों, सार्वजनिक वाहनों अथवा पैदल ही सड़कों पर यात्रा करते हैं। सभी को सड़क यातायात नियमों की अच्छे से जानकारी होनी चाहिए खासतौर से बच्चे और युवा लोगों को जो अधिकांशतः सड़क दुर्घटना के खतरे में रहते हैं। ये सड़क इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों को सुरक्षित रखने के लिए जैसे पैदल चलने वाले, दो-पहिया, चार-पहिया, बहु-पहिया और दूसरे वाहन इस्तेमाल करने वालों के लिए है। यदि लोग सावधानीपूर्वक गतिसीमा के अंदर वाहन चलाएँ, रेड लाइट का उल्लंघन न करें, एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में न पड़े और सड़क के किनारे लिखे निर्देशों का पालन करें तो सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। कहा भी गया है दुर्घटना से देर भली। पैदल यात्री भी कई बार दाएँ-बाएँ देखे बिना सड़क पार करने लगते हैं, ओवर ब्रिज का इस्तेमाल नहीं करते हैं। फलतः इनके साथ अनहोनी हो सकती है। हमें सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन आत्म-अनुशासन में रहकर करना चाहिए तथा यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालक में अपना सहयोग देना चाहिए। राष्ट्रिय चरित्र के उन्नयत, दुर्घटना से बचाव तथा आरामदायक यात्रा के लिए ऐसा करना नितांत आवश्यक है।

shaalaa.com

Notes

  • भूमिका - 1 अंक
  • विषयवस्तु - 3 अंक
  • भाषा - 1 अंक
अनुच्छेद लेखन
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
2021-2022 (March) Term 2 Sample
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×