मराठी

रोपण कृषि की मुख्य विशेषताएँ बतलाइये एवं भिन्न-भिन्न देशों में उगाई जाने वाली कुछ प्रमुख रोपण फसलों के नाम बताइए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

रोपण कृषि की मुख्य विशेषताएँ बतलाइये एवं भिन्न-भिन्न देशों में उगाई जाने वाली कुछ प्रमुख रोपण फसलों के नाम बताइए।

दीर्घउत्तर
Advertisements

उत्तर

रोपण कृषि की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं

  1. रोपण कृषि एक फसली कृषि है जिसमें किसी एक फसल के उत्पादन पर ही ध्यान केंद्रित किया जाता है।
  2. इस कृषि क्षेत्र का आकार बहुत विस्तृत होता है।
  3. इस कृषि में अधिक पूंजीनिवेश उच्च प्रबंध एवं तकनीकी आधार तथा वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग किया जाता है।
  4. बागान एवं बाजार विकसित यातायात के द्वारा सुचारु रूप से जुड़े होते हैं।
  5. रोपण कृषि सस्ते किंतु कुशल श्रमिकों के आधार पर की जाने वाली कृषि है।
  6. इस कृषि का आरंभ यूरोपीय साम्राज्यवादी देशों ने अपने अधीन उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में चाय, कॉफी, कोको, रबड़, कपास, गन्ना, केले एवं अनन्नास की पौध लगाकर किया था।
    फ्रांसीसियों ने पश्चिमी अफ्रीका में कॉफी एवं कोकोआ की पौध लगाई थी। ब्रिटेनवासियों ने भारत एवं श्रीलंका में चाय के बाग, मलेशिया में रबड़ के बाग एवं पश्चिमी द्वीपसमूह में गन्ना एवं केले के बाग विकसित किए। स्पेन एवं अमेरिकावासियों ने फिलीपाइंस में नारियल व गन्ने के बागान लगाये। इंडोनेशिया में गन्ने की कृषि पर डचों (हॉलैंडवासियों) का एकाधिकार था।
    ब्राजील में अभी भी कुछ कॉफी के बागान, जिन्हें फेजेंडा कहा जाता है, यूरोपवासियों के नियंत्रण में हैं। किंतु वर्तमान में अधिकतर बागानों का स्वामित्व इन देशों के नागरिकों अथवा सरकार के नियंत्रण में है।
shaalaa.com
कृषि
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 4: प्राथमिक क्रियाएँ - अभ्यास [पृष्ठ ४२]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Manav Bhugol Ke Mul Sidhant [Hindi] Class 12
पाठ 4 प्राथमिक क्रियाएँ
अभ्यास | Q 3. (ii) | पृष्ठ ४२

संबंधित प्रश्‍न

निम्न में से कौन-सी रोपण फसल नहीं है?


निम्न देशों में से किस देश में सहकारी कृषि का सफल परीक्षण किया गया है?


फूलों की कृषि कहलाती है


निम्न में से कौन-सी कृषि के प्रकार का विकास यूरोपीय औपनिवेशिक समूहों द्वारा किया गया?


निम्न में से किस प्रकार की कृषि में खट्टे रसदार फलों की कृषि की जाती है?


निम्न प्रदेशों में से किसमें विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि नहीं की जाती है?


निम्न कृषि के प्रकारों में से कौन-सा प्रकार कर्तन-दहन कृषि का प्रकार है?


निम्न में से कौन-सी एकल कृषि नहीं है?


स्थानांतरी कृषि का भविष्य अच्छा नहीं है। विवेचना कीजिए।


बाजारीय सब्ज़ी कृषि नगरीय क्षेत्रों के समीप ही क्यों की जाती है?


विस्तृत पैमाने पर डेरी कृषि का विकास यातायात के साधनों एवं प्रशीतकों के विकास के बाद ही क्यों संभव हो। सका है?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×