मराठी

‘रिन्यू लिमिटेड’ इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में प्रथम अन्वेषक था और वर्तमान में उसका बाज़ार अंश 70% है। लोगों में पर्यावरण के प्रति बढ़ती हुई जागरूकता तथा कम प्रचालन लागतों - Business Studies (व्यवसाय अध्ययन)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

‘रिन्यू लिमिटेड’ इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में प्रथम अन्वेषक था और वर्तमान में उसका बाज़ार अंश 70% है। लोगों में पर्यावरण के प्रति बढ़ती हुई जागरूकता तथा कम प्रचालन लागतों के कारण इलेक्ट्रिक वाहनों की तेज़ी से बढ़ती हुई माँग को ध्यान में रखते हुए, कम्पनी ने वर्तमान वर्ष में अपने बाज़ार अंश को 80% तक बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया। फिर भी, सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए दिए जाने वाले प्रोत्साहनोंने बाज़ार में बहुत से नए प्रतिस्पर्धियों को आकर्षित किया। क्योंकि व्यावसायिक पर्यावरण में यह परिवर्तन अचानक हुआ, कम्पनी सही ढंग से भविष्य की प्रवृत्तियों का अनुमान लगाने में असमर्थ रही। परिणामस्वरूप, ‘रिन्यू लिमिटेड’ का बाज़ार अंश वर्तमान वर्ष में 70% से घटकर 55% हो गया।

उपर्युक्त स्थिति में नियोजन की किस सीमा पर चर्चा की गई है?

पर्याय

  • नियोजन परिवर्तनशील वातावरण में प्रभावी नहीं रहता।

  • नियोजन दृढ़ता उत्पन्न करता है।

  • नियोजन सफलता का आश्वासन नहीं है।

  • नियोजन में भारी लागत आती है।

MCQ
Advertisements

उत्तर

नियोजन परिवर्तनशील वातावरण में प्रभावी नहीं रहता।

स्पष्टीकरण:

यह स्थिति दिखाती है कि कंपनी ने योजना बनाई थी, लेकिन व्यावसायिक वातावरण में अचानक परिवर्तन (नई प्रतिस्पर्धा का आना) के कारण योजना सफल नहीं हो सकी। इससे यह स्पष्ट होता है कि नियोजन परिवर्तनशील वातावरण में प्रभावी नहीं रहता, क्योंकि बाहरी कारक लगातार बदलते रहते हैं और योजनाओं को प्रभावित कर देते हैं।

shaalaa.com
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
2025-2026 (March) 66/5/1
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×