मराठी

पूर्व-औद्योगीकरण का मतलब बताएँ। - Social Science (सामाजिक विज्ञान)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

पूर्व-औद्योगीकरण का मतलब बताएँ।

थोडक्यात उत्तर
Advertisements

उत्तर

औद्योगीकरण का इतिहास प्रारंभिक फैक्टरियों की स्थापना से शुरू होता है। इंग्लैंड और यूरोप में फैक्टरियों की स्थापना से भी पहले ही अंतर्राष्ट्रीय बाजार के लिए बड़े पैमाने पर औद्योगिक उत्पादन होने लगा था। यह उत्पादन फैक्टरियों में नहीं होता था। बहुत सारे इतिहासकार औद्योगीकरण के इस चरण को पूर्व-औद्योगीकरण कहते हैं। इस पूर्व-औद्योगीकरण की अवस्था में व्यावसायिक आदान-प्रदान होता था। इस पर सौदागरों का नियंत्रण था और चीजों का उत्पादन कारखानों की बजाय घरों पर होता था। उत्पादन के प्रत्येक चरण में प्रत्येक सौदागर 20-25 मजदूरों से काम करवाता था। इस प्रकार औद्योगीकरण से पहले, फैक्टरियों की स्थापना से पहले के उत्पादन कार्य को पूर्व-औद्योगीकरण कहा जाता था।

shaalaa.com
औद्योगिक क्रांति से पहले
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 4: औद्योगीकरण का युग - संक्षेप में लिखें [पृष्ठ १०२]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Samajik Vigyaan Bharat aur Samkaalin Vishv 2 [Hindi] Class 10
पाठ 4 औद्योगीकरण का युग
संक्षेप में लिखें | Q 3. | पृष्ठ १०२
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×