Advertisements
Advertisements
प्रश्न
पत्रिकाओं, पुस्तकों, समाचारपत्रों और इंटरनेट से संगृहीत चित्रों के आधार पर संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के किसानों की जीवन शैली के मध्य अंतर पता कीजिए।
Advertisements
उत्तर
| भारतीय किसान | संयुक्त राज्य अमेरिका का किसान |
|
भारत में फार्म का आकार छोटा (लगभग 1 से 1-5 हेक्टेयर) होता है। |
संयुक्त राज्य अमेरिका में फार्म का औसत आकार 250 हेक्टेयर होता है। |
|
किसान मुख्य रूप से गाँव में रहता है। |
किसान सामान्यतः फार्म में रहता है। |
|
किसान वर्ष में कम-से-कम दो फसलें उगाता है। |
किसान वर्ष में एक फसल उगाता है। |
|
किसान अपने मित्रों और बुजुर्गों के साथ-साथ सरकारी कृषि अधिकारियों से कृषि कार्यों के संबंध में सलाह लेता है। |
किसान उर्वरक कार्यक्रम की योजना बनाने में वैज्ञानिक मदद लेता है उसका कंप्यूटर उपग्रह से जुड़ा हुआ है जो किसान को उसके खेत की यथार्थ तस्वीर देता है। |
|
किसान खेतों की जुताई भाड़े के ट्रैक्टर से या बैलों से परंपरागत विधि से करते हैं। |
किसान ट्रैक्टरों, बीज बोने की मशीनों, समतलक, संयुक्त हार्वेस्टर और प्रेसर का उपयोग कृषि संबंधी विविध संक्रियाओं में करता है। |
|
किसानों के पास भंडारण की सुविधाओं की कमी होती है। |
अनाज स्वचालित अन्न भंडार में संचित किए जाते हैं अथवा बाजार अभिकरणों (मार्केट-एजेंसियों) में भेजे जाते हैं। |
