मराठी

पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए- अजी क्या कहिए, हाँ क्या कहिए। जिस मिट्टी में लक्ष्मीबाई जी, जनमी थीं झाँसी की रानी।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए-

अजी क्या कहिए, हाँ क्या कहिए।
जिस मिट्टी में लक्ष्मीबाई जी, जनमी थीं झाँसी की रानी।
रजिया सुलताना, दुर्गावती, जो खूब लड़ी थीं मर्दानी।
जनमी थी बीबी चाँद जहाँ, पद्मिनी के जौहर की ज्वाला।
सीता, सावित्री की धरती, जनमी ऐसी-ऐसी बाला।
गर डींग जनाब उड़ाएँगे, तो मजबूरन ताने सहिए, ताने सहिए, ताने सहिए।
हम उस धरती की लड़की हैं...
यों आप खफा क्यों होती हैं, टंटा काहे का आपस में।
हमसे तुम या तुमसे हम बढ़-चढ़कर क्या रक्खा इसमें।

(1) सूचनानुसार लिखिए-  (2)

  1. ऐसी पंक्ति जिसमें लड़ाई का संदर्भ है।
    __________________
  2. ऐसी पंक्ति जिसमें जौहर का संदर्भ हैं।
    __________________

(2) 'देश की प्रगति में महिलाओं का योगदान' विषय पर अपने विचार 25 से 30 शब्दों में लिखिए।  (2)

थोडक्यात उत्तर
एका वाक्यात उत्तर
Advertisements

उत्तर

(1)

  1. रजिया सुल्तान, दुर्गावती जो खूब लड़ी मर्दानी।
  2. जन्मी थी बीबी चाँद जहाँ, पद्मिनी की जौहर की ज्वाला।

(2) देश की प्रगति में नारी का बराबर का योगदान है। नारी को शक्ति का रूप कहा जाता है। नारी वैदिक काल से विश्व की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक व सांस्कृतिक दृष्टिकोण का मजबूत आधार रही है। वैदिक से लेकर आधुनिक काल तक इनका त्याग, समर्पण, कला, चरित्र महान रहा है। यह पूरा समाज स्त्री शक्ति व इनकी सृजनता का हमेशा ऋणी रहेगा।

shaalaa.com
हम इस धरती की संतति हैं
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×