Advertisements
Advertisements
प्रश्न
पता करो, तुम्हारे स्कूल के आस-पास की सफ़ाई करवाने की ज़िम्मेदारी किसकी है। यह भी पता करो कि चिट्ठी किसके नाम लिखनी है। यह कौन-से दफ़्तर में जाएगी? अपनी कक्षा की तरफ़ से उन्हें अपने इलाके की सफ़ाई के बारे में जानकरी देते हुए एक पत्र लिखो।
Advertisements
उत्तर
मेरे स्कूल के आस-पास की सफाई करवाने की जिम्मेदारी शहर के नगर निगम की है। चिट्ठी नगर निगम के पार्षद के नाम लिखनी है।
| सेवा में, श्रीमान नगर पार्षद महोदय वार्ड नं. 16 नेब सराय, (विषय - मेरे स्कूल के आस-पास फैली गंदगी की सफाई करवानी है।) महोदय, आपसे सविनय निवेदन है कि मेरे स्कूल के आस-पास बहुत गंदगी फैली है। नाला भी बहुत गंदा है तथा टूटा हुआ है। इससे बहुत तरह की बीमारियाँ फैल रही हैं। अतः आपसे यह सविनय निवेदन है कि जल्द से जल्द नाले की मरम्मत तथा साफ-सफाई कराने का कष्ट करें। जिससे बीमारी फैलने से रोका जा सके। इसके लिए मैं सदा आपकी आभारी रहूँगी। धन्यवाद, भारती कुमारी कक्षा-6 विद्या मंदिर |
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
क्या तुम किसी को जानते हो जिसे कभी मलेरिया हुआ हो?
उन्हें मलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ़ हुई?
मच्छरों से बचने के लिए तुम्हारे घर में क्या-क्या उपाय किए जाते हैं? अपने साथियों से भी पता करो कि वे बचाव के लिए क्या करते हैं?
ये पोस्टर कौन लगाता होगा? अखबार में इस तरह के पोस्टर कौन देता होगा?

इसमें किन बातों पर ध्यान दिलाने की कोशिश की गई है?

सोचो, पानी में मछलियाँ डालने के लिए क्यों कहा होगा? ये मछलियाँ क्या-क्या खाती होगीं?
मक्खी से कौन-कौन सी बीमारियाँ फैलती हैं? और कैसे?
पानी में क्या-क्या नज़र आ रहा है?
अगर तुम्हारे घर या स्कूल के आस-पास तालाब या नदी हो तो उसे देखने जाओ।
क्या पानी में या उसके आस-पास हरी-हरी काई दिखाई दे रही है?
अगर तुम्हारे घर या स्कूल के आस-पास तालाब या नदी हो तो उसे देखने जाओ।
तुमने काई और किन-किन जगहों पर देखी है?
