Advertisements
Advertisements
प्रश्न
| ‘प्रीमियर लिमिटेड’ एक कपड़ा कम्पनी है जो उच्च गुणवत्ता वाले वस्त्रों तथा पर्यावरण स्थिरता के प्रति इसकी दृढ़ प्रतिबद्धता के लिए जानी जाती है। कम्पनी अपने वर्तमान एवं संभावित क्रेताओं की आवश्यकताओं को ध्यानपूर्वक समझकर कपड़ों को डिज़ाइन करती है और प्रभावपूर्ण ढंग से उनकी संतुष्टि करती है। यह मानती है कि लाभ को केवल तभी अधिकतम किया जा सकता है जब सभी निर्णय ग्राहक संतुष्टि को ध्यान में रखकर लिए जाते हैं। ग्राहक की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ, ‘प्रीमियर लिमिटेड’ समाज के दीर्घकालीन कल्याण के प्रति गहरी चिंता भी दर्शाती है। पर्यावरणीय प्रदूषण को कम करने के लिए कम्पनी जैविक कपास एवं पुनःनवीनीकृत पॉलिएस्टर का उपयोग कर रही है। कचरे को कम करने के लिए, वे एक कार्यक्रम चलाते हैं जहाँ ग्राहक पुराने कपड़े पुनःनवीनीकरण के लिए वापस कर सकते हैं तथा नए कपड़ों पर छूट प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं वे अपने लाभों का एक भाग स्थानीय विद्यालयों में पर्यावरणीय शिक्षा कार्यक्रमों के लिए अलग रखते हैं। |
‘प्रीमियर लिमिटेड’ द्वारा अनुसरण की जाने वाली विपणन प्रबन्ध की दो अवधारणाओं (दर्शनों) को पहचानिए एवं समझाइए।
दीर्घउत्तर
Advertisements
उत्तर
‘प्रीमियर लिमिटेड’ द्वारा अपनाई गई विपणन प्रबंधन की दो अवधारणाएँ हैं-
- विपणन अवधारणा: इसमें कंपनी का मुख्य ध्यान ग्राहक की आवश्यकताओं को समझकर उन्हें संतुष्ट करने पर होता है। ‘प्रीमियर लिमिटेड’ ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार कपड़ों का डिज़ाइन बनाकर उनकी संतुष्टि सुनिश्चित करती है।
- सामाजिक विपणन अवधारणा: इसमें कंपनी न केवल ग्राहक संतुष्टि बल्कि समाज के दीर्घकालीन हित और पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान देती है। कंपनी जैविक कपास का उपयोग, पुनर्चक्रण कार्यक्रम और पर्यावरण शिक्षा में योगदान देकर इसे दर्शाती है।
shaalaa.com
या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
