मराठी

प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक ऐमीनों की पहचान की विधि का वर्णन कीजिए। इन अभिक्रियाओं के रासायनिक समीकरण भी लिखिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक ऐमीनों की पहचान की विधि का वर्णन कीजिए। इन अभिक्रियाओं के रासायनिक समीकरण भी लिखिए।

रासायनिक समीकरणे/रचना
सविस्तर उत्तर
Advertisements

उत्तर

बेन्जीन सल्फोनिल क्लोराइड (C6H5SO2Cl), जिसे हिन्सबर्ग अभिकर्मक भी कहा जाता है, प्राथमिक और द्वितीयक ऐमीनों से अभिक्रिया करके सल्फोनैमाइड बनाता है।

(i) बेन्जीनसल्फोनिल क्लोराइड और प्राथमिक ऐमीन की अभिक्रिया से N-एथिलबेन्जीन सल्फोनिल ऐमाइड प्राप्त होता है।

सल्फोनैमाइड की नाइट्रोजन से जुड़ी हाइड्रोजन प्रबल इलेक्ट्रॉन खींचने वाले सल्फोनिल समूह की उपस्थिति के कारण प्रबल अम्लीय होती है। अत: यह क्षार में विलेय होते है।

(ii) द्वितीयक ऐमीन की अभिक्रिया से N, N-डाइएथिलबेन्जीनसल्फोनैमाइड बनता है।

N, N-डाइएथिलबेन्जीनसल्फोनैमाइड में कोई भी हाइड्रोजन परमाणु, नाइट्रोजन परमाणु से नहीं जुड़ा है। अत: यह अम्लीय नहीं होता तथा क्षार में अविलेय होता है।

(iii) तृतीयक ऐमीन बेन्जीनसल्फोनिल क्लोराइड से अभिक्रिया नहीं करती। विभिन्न वर्गों के ऐमीनों का यह गुण जिसमें वे बेन्जीनसल्फोनिल क्लोराइड से भिन्न-भिन्न प्रकार से अभिक्रिया करती हैं, प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक ऐमीनों में विभेद करने एवं इन्हें मिश्रण से पृथक करने में प्रयुक्त होता है। यद्यपि आजकल बेन्जीनसल्फोनिल क्लोराइड के स्थान पर p-टॉलूईनसल्फोनिल क्लोराइड का प्रयोग होता है।

shaalaa.com
ऐमीन - ऐमीनों की रासायनिक अभिक्रियाएँ
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 9: ऐमीन - अभ्यास [पृष्ठ २८६]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Rasayan Bhag 1 aur 2 [Hindi] Class 12
पाठ 9 ऐमीन
अभ्यास | Q 9.6 | पृष्ठ २८६

संबंधित प्रश्‍न

निम्नलिखित को उनके बढ़ते हुए क्षारकीय प्रबलता के क्रम में लिखिए-

C2H5NH2, (C2H5)2NH, (C2H5)3N, C6H5NH2


ऐनिलीन की बेन्जॉयल क्लोराइड के साथ रासायनिक अभिक्रिया द्वारा उत्पन्न उत्पादों के नाम लिखिए।


अणुसूत्र C3H9N से प्राप्त विभिन्न समावयवों की संरचना लिखिए। उन समावयवों के आईयूपीएसी नाम लिखिए जो नाइट्रस अम्ल के साथ नाइट्रोजन गैस मुक्त करते हैं।


निम्नलिखित के कारण बताइए।

ऐथिलऐमीन जल में विलेय है जबकि ऐनिलीन नहीं।


निम्नलिखित पर लघु टिप्पणी लिखिए।

कार्बिलऐमीन अभिक्रिया


निम्नलिखित पर लघु टिप्पणी लिखिए।

ऐसीटिलन


निम्नलिखित अभिक्रिया को पूर्ण कीजिए।

\[\ce{C6H5NH2 + CHCl3 + ({ऐल्कोहॉली}) KOH ->}\]


निम्नलिखित अभिक्रिया को पूर्ण कीजिए।

\[\ce{C6H5N2Cl + C2H5OH ->}\]


निम्नलिखित अभिक्रिया को पूर्ण कीजिए।

\[\ce{C6H5NH2 + Br2 (aq) ->}\]


ऐरोमैटिक प्राथमिक ऐमीन की नाइट्रस अम्ल से अभिक्रिया लिखिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×