Advertisements
Advertisements
प्रश्न
प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करने की परियोजना द्वारा कौन-सी बातें सिद्ध होती हैं?
टीपा लिहा
Advertisements
उत्तर
प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करने वाली परियोजना से हमें निम्नलिखित जानकारी प्राप्त होती है -
- परियोजनाओं के अंतर्गत विरासत के मूल स्वरूप में किसी प्रकार का परिवर्तन न करते हुए उसके संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य किया जा सकता है।
- स्थानीय समाज का ढाँचा, उसकी मानसिकता, उसके सामने वर्तमान की चुनौतियाँ, स्थानीय लोगों की अपेक्षाएँ आदि बातों का लेखा-जोखा तैयार किया जा सकता है।
- सांस्कृतिक विरासत के स्थलों का संरक्षण एवं संवर्धन करते समय स्थानीय लोगों की भावना को किसी प्रकार की ठेस न पहुँचे, इस उद्देश्य से उपायों का नियोजन करके स्थानीय लोगों को उसमें सहभागी बनाया जा सकता है।
- उद्योग-व्यवसायों का विकास करके स्थानीय लोगों के परंपरागत कौशलों को प्रोत्साहित किया जा सकता है। ऐसे उद्योग व्यवसायों के विकास के लिए उचित नियोजन किया जा सकता हैं।
shaalaa.com
सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत का प्रबंधन
या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
