मराठी
महाराष्ट्र राज्य शिक्षण मंडळएस.एस.सी (हिंदी माध्यम) इयत्ता १० वी

पदार्थ की विशिष्ट ऊष्माधारिता मापने के लिए किस सिद्धांत का उपयोग किया जाता हैं? स्पष्ट कीजिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

पदार्थ की विशिष्ट ऊष्माधारिता मापने के लिए किस सिद्धांत का उपयोग किया जाता है?

पदार्थ की विशिष्ट ऊष्माधारिता मापने के लिए किस सिद्धांत का उपयोग किया जाता हैं? स्पष्ट कीजिए।

स्पष्ट करा
दीर्घउत्तर
Advertisements

उत्तर

पदार्थ की विशिष्ट ऊष्माधारिता के मापन के लिए ऊष्मा विनिमय के सिद्धांत का उपयोग करते हैं। यह सिद्धांत निम्न प्रकार से है : दोनों वस्तुएँ केवल एक-दूसरे से ऊष्मा का आदान-प्रदान कर सकती हैं इस स्‍थिती में अर्थात् दोनों वस्तुओं की प्रणाली (System) वायुमंडल से अलग करने पर अर्थात ऊष्‍मारोधक पेटी में रखने पर पेटी में बाहर की ऊष्‍मा अंदर नही आएगी या बाहर भी नही जायेगी, इस स्थिती में हमे निम्नानुसार तत्त्व प्राप्त होता है।

गर्म पदार्थ द्वारा दी गई ऊष्मा = ठंड़ी वस्तु द्वारा ली गई ऊष्मा। इस तत्त्व को ऊष्मा विनिमय का तत्त्व कहते हैं।

shaalaa.com
विशिष्ट उष्मा धारकता
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 5: ऊष्मा - स्वाध्याय [पृष्ठ ७२]

APPEARS IN

बालभारती Vigyaan aur Prodyogiki 1 [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
पाठ 5 ऊष्मा
स्वाध्याय | Q 7. आ. | पृष्ठ ७२

संबंधित प्रश्‍न

समान द्रव्यमान वाले भिन्न-भिन्न पदार्थ को समान ऊर्जा दी तो उसका बढ़ता हुआ तापमान उसके ______ गुणधर्म के कारण समान नहीं होता है। 


1 g द्रव्यमान के दो पदार्थ ‘अ’ तथा ‘ब’ को समान ऊष्मा देने पर ‘अ’ का तापमान 3°C तो ‘ब’ का तापमान 5°C तक बढ़ाया। इस आधार पर ‘अ’ तथा ‘ब’ पदार्थ में से किस की विशिष्ट ऊष्माधारिता अधिक है? कितनी गुनी?


एक कॅलरीमापी का द्रव्यमान 100 g है, विशिष्ट उष्माधारिता 0.1 kcal/kg°C है। उसी में 250 g द्रव्यमान, 0.4 kcal/kg°C विशिष्ट उष्माधारिता, और 30°C तापमान का पदार्थ है, 10 g द्रव्यमान का, 0°C तापमान का बर्फ का टुकड़ा डाला तो मिश्रण का तापमान कितना होगा?


किसी धातु की विशिष्ट ऊष्मा धारिता के प्रयोग में 0.20 kg के धातु के गुटके को 150°C पर तप्त करके, किसी ताँबे के ऊष्मामापी (जल तुल्यांक = 0.025 kg) जिसमें 27°C का 150 cm3 जल भरा है, में गिराया जाता है। अंतिम ताप 40°c है। धातु की विशिष्ट ऊष्मा धारिता परिकलित कीजिए। यदि परिवेश में क्षय ऊष्मा उपेक्षणीय न मानकर परिकलन किया जाता है, तब क्या आपका उत्तर धातु की विशिष्ट ऊष्मा धारिता के वास्तविक मान से अधिक मान दर्शाएगा अथवा कम?


स्पष्ट कीजिए कि क्यों-

कंपकंपी वाले दिन लकड़ी की ट्रे की अपेक्षा पीतल का गिलास कहीं अधिक शीतल प्रतीत होता है।


स्पष्ट कीजिए कि क्यों-

बिना वातावरण के पृथ्वी अशरणीय शीतल हो जाएगी।


CO2 के P - T प्रावस्था आरेख पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए-

  1. – 70°C ताप व 1 atm दाब,
  2. – 60°C ताप व 10 atm दाब,
  3. 5°C ताप व 56 atm दाब पर CO2 ठोस, द्रव अथवा गैस में किस अवस्था में होती है?

CO2 के P - T प्रावस्था आरेख पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए-

1 atm दाब तथा -60°C ताप पर CO2 का समतापी संपीडन किया जाता है? क्या यह द्रव प्रावस्था में जाएगी?


CO2 के P - T प्रावस्था आरेख पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

CO2 को 70°C तक तप्त तथा समतापी संपीडित किया जाता है। आप प्रेक्षण के लिए इसके किन गुणों में अंतर की अपेक्षा करते हैं?


निम्नलिखित परिच्छेद का वाचन करके उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखो:

गर्म और ठंडी वस्तु को एक साथ रखने पर गर्म वस्तु का तापमान कम होता है और ठंडी वस्तु का तापमान बढ़ता है। जब तक दोनों वस्तुओं का तापमान समान नहीं हो जाता, तब तक यह क्रिया निरंतर होती रहती है। इस क्रिया में गर्म वस्तु ऊष्मा खो देती है तथा ठंडी वस्तु ऊष्मा ग्रहण करती है। इन दोनों वस्तुओं की प्रणाली (system) वायुमंडल से अलग करने पर प्रणाली से ऊष्मा अंदर भी नही आएगी अथवा बाहर भी नही जायेगी।

(अ) ऊष्मा का स्थानांतरण कहाँ से कहाँ होता है?

(ब) ऐसी स्थिती में हमें ऊष्मा के कौन-से सिद्धांत का बोध होता है?

(क) इस सिद्धांत को संक्षेप में स्पष्ट कीजिए?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×