Advertisements
Advertisements
प्रश्न
पाठ में आए मुहावरों में से पाँच मुहावरे छाँटकर उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए।
Advertisements
उत्तर
- त्योरियाँ चढ़ाना-जब दर्जी ने पुलिसवाले से कपड़े के पैसे माँगे तो उसने त्योरियाँ चढ़ाकर देख लेने की धमकी दी।
- मत्थे मढ़ना-चोर ने अवसर पाकर अपना दोष निर्दोष के मत्थे मढ़ दिया।
- छुट्टी करना-ज्यादा पैसे माँगने पर मालिक ने सब मज़दूरों की छुट्टी कर दी।
- गाँठ बाँध लेना-एक बात गाँठ बाँध लो कि बिना परिश्रम के आप सफलता प्राप्त नहीं कर सकते।
- मज़ा चखाना-जिस किसी ने राम को मारा है, पुलिस उन्हें मज़ा चखाकर रहेगी।
संबंधित प्रश्न
प्रेमचंद की भाषा बहुत पैनी और मुहावरेदार है। इसलिए इनकी कहानियाँ रोचक और प्रभावपूर्ण होती हैं। इस कहानी में आप देखेंगे कि हर अनुच्छेद में दो-तीन मुहावरों का प्रयोग किया गया है। उदाहरणत: इन वाक्यों को देखिए और ध्यान से पढ़िए −
• मेरा जी पढ़ने में बिल्कुल न लगता था। एक घंटा भी किताब लेकर बैठना पहाड़ था।
• भाई सहाब उपदेश की कला में निपुण थे। ऐसी-ऐसी लगती बातें कहते, ऐसे-ऐसे सूक्ति बाण चलाते कि मेरे जिगर के टुकड़े-टुकड़े हो जाते और हिम्मत टूट जाती।
• वह जानलेवा टाइम-टेबिल, वह आँखफोड़ पुस्तकें, किसी की याद न रहती और भाई साहब को नसीहत और फ़जीहत का अवसर मिल जाता।
निम्नलिखित मुहावरों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए −
सिर पर नंगी तलवार लटकना, आड़े हाथों लेना, अंधे के हाथ बटेर लगना, लोहे के चने चबाना, दाँतों पसीना आना, ऐरा-गैरा नत्थू खैरा।
निम्नलिखित मुहावरों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए −
- आँखों में धूल झोंकना,
- कूट-कूट कर भरना,
- काम तमाम कर देना,
- जान बख्श देना,
- हक्का-बक्का रह जाना।
निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखकर उनका अर्थपूर्ण वाक्यों में प्रयोग कीजिए:
टाँग अड़ाना
निम्न शब्दों से बने दो मुहावरों के अर्थ लिखकर उनका स्वतंत्र वाक्यों में प्रयोग कीजिए :
हाथ
१. अर्थ : ______
वाक्य : ______
२. अर्थ : ______
वाक्य : ______
निम्न वाक्य में अधोरेखांकित शब्द समूह के लिए दिए गए मुहावरों में से उचित मुहावरे का चयनकर वाक्य फिर से लिखिए :
कल ही उमेश ने वेतन पाया और आज सारे रुपये गायब हुए।
वाक्य = ______
निम्नलिखित मुहावरे का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए:
शेखी बघारना -
इन मुहावरों पर ध्यान दीजिए-
मटियामेट होना
निम्नलिखित मुहावरे का अर्थ लिखकर उचित वाक्य में प्रयोग कीजिए:
मौत के मुँह में चले जाना
अधोरेखांकित वाक्यांश के लिए उचित मुहावरे का चयन करके वाक्य फिर से लिखिए:
खेल में चयन न होने के कारण अमर निराश होकर बैठ गया।
निम्नलिखित मुहावरे का अर्थ लिखकर उचित वाक्य में प्रयोग कीजिए-
कचूमर निकाल देना
अधोरेखांकित वाक्यांश के लिए उचित मुहावरे का चयन करके वाक्य फिर से लिखिए-
वह बहुत अनमने ढंग से कार्य करता हैं।
अधोरेखांकित वाक्य के लिए उचित मुहावरे का चयन कर वाक्य फिर से लिखिए।
राम ने श्याम से छुटकारा पा लिया।
निम्नलिखित मुहावरे का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।
आँखों में धूल झोंकना
निम्नलिखित मुहावरे का अर्थ लिखकर उचित वाक्य में प्रयोग कीजिए:
टस-से-मस न होना।
मुहावरे और अर्थ के उचित मेल वाले विकल्प का चयन कीजिए:
'असंभव काम कर दिखाना' - इस अर्थ के लिए सही मुहावरा है -
निम्नलिखित में 'दुःखी होना' अर्थ को व्यंजित करने वाला मुहावरा है -
“दबदबा होना" - अर्थ के लिए उपयुक्त मुहावरा लिखिए -
निम्नलिखित वाक्य के अधोरेखांकित शब्दसमूह के लिए कोष्ठक में दिए मुहावरों में से उचित मुहावरे का चयन करके वाक्य फिर से लिखिए:
सरकस की गुड़ियों के करतब देखकर दर्शक आश्चर्य चकित हो गए।
"मेरी बहन साँप सीढ़ी के खेल में हार रही थी, अत: उसने गोटियाँ मिलाकर पूरा खेल ही ______ दिया। वाक्य में रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त मुहावरा होगा:
