Advertisements
Advertisements
प्रश्न
निर्धारित कविता के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
'उत्साह' कविता को कोई और शीर्षक दीजिए और बताइए कि आपने उस विशेष शीर्षक का चयन क्यों किया?
थोडक्यात उत्तर
Advertisements
उत्तर
'उत्साह' कविता में बादल एक ओर पीड़ित और प्यासे लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला प्रतीक है, तो दूसरी ओर वही बादल नई कल्पना और नए अंकुरों के लिए विध्वंस, विप्लव, और क्रांति चेतना को संभव करने वाला भी है। बादल यहाँ केवल एक प्राकृतिक घटना नहीं है, बल्कि नव-निर्माण के लिए आवश्यक क्रांति का प्रतीक है। यह शीर्षक उस संदेश को अच्छी तरह से प्रतिबिंबित करता है। कवि ने बादलों का आह्वावान करते हुए उसकी सुंदर कल्पना और क्रांति चेतना, दोनों पहलुओं को शामिल किया है। मन से निराशा को दूर करने और नव-निर्माण के लिए विप्लव या क्रांति आवश्यक है। जो मनुष्य को आत्मिक और सामाजिक रूप से जागृत करने की दिशा में प्रेरित करती है। इस दृष्टिकोण से, इस कविता का शीर्षक 'क्रांति दूत बादल' या 'विप्लव गायन' भी हो सकता है।
shaalaa.com
या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
