मराठी

निम्नलिखित विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए: नारी सशक्तीकरण, संकेत बिंदु: नारी सशक्तिकरण का अर्थ, वर्तमान में इसकी आवश्यकता क्यों? - Hindi Course - A

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए:

नारी सशक्तीकरण

संकेत बिंदु:

  • नारी सशक्तिकरण का अर्थ
  • वर्तमान में इसकी आवश्यकता क्यों?
  • भारत में स्थिति एवं सुझाव
लेखन कौशल्य
Advertisements

उत्तर

नारी सशक्तिकरण

नारी सशक्तिकरण का अर्थ है की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना। वर्तमान समय में प्रत्येक देश की यही इच्छा है कि उसके देश में रहने वाली स्त्रियाँ समर्थ और सक्षम हों। नारी सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी साधन नारी शिक्षा है। जब नारी शिक्षित होगी तो वह अपने पैरों पर खड़ी होगी और किसी पर निर्भर नहीं रहेगी। वर्तमान में तकनीकी विकास की गति अत्यंत तीव्र है। यदि आज की नारी तकनीकी विकास में अपना योगदान नहीं देगी तो वह विकास की गति में पीछे रह जाएगी। समाज को आगे बढ़ाने में नारी का योगदान अत्यंत आवश्यक होना चाहिए। भारत की सामाजिक स्थिति आज भी ऐसी है कि नारी को सदैव पुरुष का सहारा लेना पड़ता है। यदि नारी सशक्त, समर्थ तथा आत्मनिर्भर होगी तो वह कठिन परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम होगी। इससे उनका कौशल विकास और शिक्षा स्तर बढ़ेगा। नारी को घर से बाहर निकलकर चुनौतियों का सामना करने के लिए तत्पर रहना पड़ेगा। सशक्त नारी ही उज्ज्वल भविष्य के निर्माण करने में सक्षम है।

shaalaa.com
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
2024-2025 (March) Delhi Set 3
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×