मराठी

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए- कोरोना काल और ऑनलाइन पढ़ाई - Hindi Course - A

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-

कोरोना काल और ऑनलाइन पढ़ाई

संकेत बिन्दुः भूमिका, लॉकडाउन की घोषणा, ऑनलाइन कक्षाओं का आरंभ, इसके लाभ, ऑफलाइन कक्षाओं से तुलना, तकनीकी से जुड़ी बाधाएँ, निष्कर्ष।

दीर्घउत्तर
Advertisements

उत्तर

चीन के वुहान से शुरू हुआ कोविड-19 या कोरोना वायरस अत्यंत सूक्ष्म किंतु घातक वायरस है। इस वायरस ने विश्व के अनेक देशों में लाखों करोड़ों लोगों को अकाल मृत्यु का शिकार बना दिया है। कोरोना वायरस के तेजी से फैलने के कारण संपूर्ण मानवीय गति विधियों को रोकना आवश्यक हो गया। संक्रमण से बचाव का एकमात्र उपाय लॉकडाउन था। सभी सार्वजनिक स्थल होटल, सिनेमा हॉल आदि बंद कर दिए गए। सभी शिक्षण संस्थाएँ बंद करके विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा की सुविधा प्रदान की जा रही थी। ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से आज बच्चे शिक्षा ले रहे हैं पर यह सभी तक समान रूप से पहुँच नहीं रही है। इससे बच्चे घर पर ही अपने शिक्षकों की ऑनलाइन शिक्षा सेवा द्वारा शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं परंतु जहाँ इंटरनेट की सुविधा नहीं है वहाँ के बच्चों के लिए यह शिक्षा प्रभावकारी नहीं है जिससे उन्हें काफी हद तक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादा से ज्यादा इंटरनेट के माध्यम से बच्चों को शिक्षा देने के कारण बच्चों का पढ़ाई के प्रति रुझान भी कम होता जा रहा है। इंटरनेट की सुविधा हर जगह सुचारू रूप से उपलब्ध नहीं है और ग्रामीण व आर्थिक रूप से कमजोर छात्र मोबाइल व लैपटॉप ना होने के कारण इन कक्षाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। अतः अब ईश्वर से निवेदन है कि जल्द से जल्द यह महामारी जाए ताकि हमारी शिक्षा व्यवस्था दोबारा से पटरी पर आ जाए।

shaalaa.com

Notes

  • भूमिका - 1 अंक
  • विषयवस्तु - 3 अंक
  • भाषा - 1 अंक
अनुच्छेद लेखन
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
2021-2022 (March) Term 2 Sample

संबंधित प्रश्‍न

आपके विद्यालय में मनाए जाने वाले सांस्कृतिक समारोह में मंच के पीछे काम करने वाले सहयोगियों की भूमिका पर एक अनुच्छेद लिखिए।


निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-

सड़क सुरक्षा : जीवन रक्षा

संकेत बिन्दुः भूमिका, सड़क सुरक्षा से जुड़े कुछ प्रमुख नियम, सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी से होने वाली हानियाँ, इन्हें अपनाने के लाभ, निष्कर्ष।


निम्नलिखित विषय पर लगभग 120 शब्दों में सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए-

साइबर युग, साइबर ठगी : सावधानियाँ एवं सुरक्षा उपाय

संकेत-बिंदु-

  • बढ़ते ऑनलाइन कार्य
  • साइबर ठगी की बढ़ती घटनाएँ
  • सावधानियाँ
  • इससे बचने के उपाय

निम्नलिखित विषय पर लगभग 120 शब्दों में सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए-

बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय

संकेत-बिंदु-

  • दूसरों की कमियाँ देखना स्वाभाविक प्रवृत्ति
  • इस प्रवृत्ति का समाज पर प्रभाव
  • अपने अंदर झाँकना आवश्यक
  • आत्मनिरीक्षण का संकल्प

निम्नलिखित विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर अनुच्छेद लिखिए-

विद्यार्थी जीवन और चरित्र निर्माण

संकेत-बिंदु -

  • संपूर्ण जीवन की आधारशिला
  • चरित्र निर्माण की आवश्यकता
  • देश व समाज के लिए उपयोगी

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।

एक भारत, श्रेष्ठ भारत

  • योजना का प्रारंभ कब?
  • ऐसी योजनाओं की आवश्यकता क्यों?
  • विद्यालयों में इसे कार्य रूप में कैसे लाया गया?
  • प्रभाव

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।

कोरोना काल के सहयात्री

  • कोरोना महामारी का आरंभ और प्रसार
  • गत दो वर्षों में जीवन का स्वरूप
  • जीवन-यात्रा में साथ देने वाले व्यक्ति और वस्तुएँ

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का दौर

  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्या है? कैसे काम करती है?
  • वर्तमान में इसका प्रचार-प्रसार अधिक कैसे हुआ?
  • इसके लाभ और खतरे, हमारे जीवन पर प्रभाव

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए:

परोपकार

  • परोपकार का अर्थ
  • महापुरुषों एवं प्रकृति के उदाहरण
  • सामाजिक जीवन में परोपकार आवश्यक क्यों?

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए:

स्वस्थ जीवन का राज

  • स्वस्थ जीवन की परिभाषा
  • स्वस्थ जीवन के उपाय
  • आवश्यकता

निम्नलिखित विषय पर दिए गए बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए -

मधुर वचन हैं औषधि

  • शांति देने वाले
  • भाईचारा और प्रेम
  • उदाहरण (प्रकृति और आस-पास से)
  • व्यक्तित्व में निखार

निम्नलिखित विषय पर लगभग 120 शब्दों में सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए -

जीवन संघर्ष का दूसरा नाम है

संकेत बिंदु - 

  • जीवन और संघर्ष क्या है?
  • संघर्ष: सफलता का मूलतंत्र
  • असफलता से उत्पन्न निराशा और उत्कट जिजीविषा
  • जीवन का मूलमंत्र

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए -

प्रकृति की रक्षा मानव की सुरक्षा

  • मनुष्य प्रकृति का अंग
  • प्रकृति से खिलवाड़
  • दुष्प्रभाव और दूर करने के उपाय

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए -

नाटक मंचन के दौरान जब मैं अपने संवाद भूल गया/गई

  • मेरी मन स्थिति
  • दर्शकों का उत्साहवर्धन
  • सफ़लतापूर्वक नाटक की समाप्ति

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए:

स्वदेशी अपनाओ

संकेत बिंदु:

  • क्या, आवश्यकता क्यों?
  • देश की अर्थव्यवस्था पर इसका प्रभाव
  • सुझाव

निम्नलिखित विषय पर 100 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए:

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

संकेत - बिंदु

  • लड़कियों तक शिक्षा की पहुँच
  • लड़कियों के अधिकारों को बढ़ाना
  • लड़कियों को सुरक्षा प्रदान करना

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×