Advertisements
Advertisements
प्रश्न
निम्नलिखित विषय पर लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए:
आप दसवीं कक्षा के नीहार/निहारिका हैं। विद्यालय में फुटबॉल प्रशिक्षक (कोच) की व्यवस्था करने के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या को पत्र लिखिए।
Advertisements
उत्तर
परीक्षा भवन
आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
दिनांक: 15 नवम्बर 2025
सेवा में,
श्रीमती प्रधानाचार्या महोदया,
आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
शास्त्री नगर,
जयपुर
विषय: फुटबॉल प्रशिक्षक की व्यवस्था करने हेतु।
महोदया,
मैं कक्षा ‘दसवीं’ की छात्रा हूँ। आजकल खेलकूद पर ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। इसी कारण आपने हमारे विद्यालय में अनेक खेलों की सामग्री एवं प्रशिक्षकों की व्यवस्था की है। हमारे विद्यालय में सभी खेलों के प्रशिक्षक हैं, परंतु फुटबॉल के लिए अभी तक किसी प्रशिक्षक की व्यवस्था नहीं है। अतः आपसे सादर अनुरोध है कि कृपया हमारे विद्यालय में फुटबॉल कोच की भी नियुक्ति करें, जिससे हम फुटबॉल में भी पीछे न रहें।
आगामी फुटबॉल मैचों में हम तभी अच्छा प्रदर्शन कर पाएँगे, जब हमें एक प्रशिक्षित कोच का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आशा है कि आप इस निवेदन को स्वीकार कर शीघ्र ही फुटबॉल प्रशिक्षक की व्यवस्था करेंगी।
हम आपके आभारी रहेंगे।
धन्यवाद
आपकी आज्ञाकारी शिष्या,
निहारिका
