Advertisements
Advertisements
प्रश्न
निम्नलिखित वाक्यों में संयुक्त वाक्य का उदाहरण कौन-सा है?
पर्याय
कार्तिक आया नहीं कि बालगोबिन की प्रभातियाँ शुरू हुईं।
अभी थोड़ी देर पहले मूसलाधार वर्षा खत्म हुई है।
जब जाड़ा आता, एक काली कमली ऊपर से ओढ़े रहते।
थोड़ी खेतीबाड़ी भी थी और एक अच्छा साफ़-सुथरा मकान भी था।
Advertisements
उत्तर
थोड़ी खेतीबाड़ी भी थी और एक अच्छा साफ़-सुथरा मकान भी था।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
रचना के आधार पर निम्न वाक्यों के भेद पहचानिए :
यह तस्वीर नि:संदेह भयावह है लेकिन इसे किसी भी तरह अतिरंजित नहीं कहा जाना चाहिए।
कोष्ठक मेंदी गई सूचना केअनुसार अर्थ केआधार पर वाक्य परिवर्तन करके फिर से लिखिए :
अपनी समस्याओं पर माँ से खुलकर बात करके उनसे सलाह ले। (प्रश्नात्मक वाक्य)
कोष्ठक में दी गई सूचना के अनुसार अर्थ के आधार पर वाक्य परिवर्तन करके फिर से लिखिए:
में तुम्हें खिलौना समझता रहा और तुम साँप निकले। (विस्मयादिबोधक वाक्य)
निम्नलिखित मिश्र वाक्यों के उपवाक्य छाँटकर भेद भी लिखिए -
यह ज़रुर है कि शहनाई और डुमराँव एक-दूसरे के लिए उपयोगी हैं।
रचना की दृष्टि से वाक्य तीन प्रकार के होते हैं −
सरल वाक्य − सरल वाक्य में कर्ता, कर्म, पूरक, क्रिया और क्रिया विशेषण घटकों या इनमें से कुछ घटकों का योग होता है। स्वतंत्र रूप से प्रयुक्त होने वाला उपवाक्य ही सरल वाक्य है।
उदाहरण −लोग टोलियाँ बनाकर मैदान में घूमने लगे।
संयुक्त वाक्य − जिस वाक्य में दो या दो से अधिक स्वतंत्र या मुख्य उपवाक्य समानाधिकरण योजक से जुड़े हों, वह संयुक्त वाक्य कहलाता है। योजक शब्द − और, परंतु, इसलिए आदि।
उदाहरण − मोनुमेंट के नीचे झंडा फहराया जाएगा और स्वतंत्रता की प्रतिज्ञा पढ़ी जाएगी।
मिश्र वाक्य − वह वाक्य जिसमें एक प्रधान उपवाक्य हो और एक या अधिक आश्रित उपवाक्य हों, मिश्र वाक्य कहलाता है।
उदाहरण − जब अविनाश बाबू ने झंडा गाड़ा तब पुलिस ने उनको पकड़ लिया।
निम्नलिखित वाक्यों को सरल वाक्यों में बदलिए −
- (क) दो सौ आदमियों का जुलूस लालबाज़ार गया और वहाँ पर गिरफ़्तार हो गया।(ख) मैदान में हज़ारों आदमियों की भीड़ होने लगी और लोग टोलियाँ बना-बनाकर मैदान में घूमने लगे।
(ग) सुभाष बाबू को पकड़ लिया गया और गाड़ी में बैठाकर लालबाज़ार लॉकअप भेज दिया गया। - 'बड़े भाई साहब' पाठ में से भी दो-दो सरल, संयुक्त और मिश्र वाक्य छाँटकर लिखिए।
कोष्ठक की सूचना के अनुसार निम्न वाक्य में अर्थ के आधार पर परिवर्तन कीजिए:
मैं आज रात का खाना नहीं खाऊँगा। (विधानार्थक वाक्य)
रचना के आधार पर वाक्यों के भेद पहचानकर कोष्ठक में लिखिए:
अधिकारियों के चेहरे पर हलकी-सी मुस्कान और उत्सुकता छा गई।
ऐसे प्रश्न तैयार कीजिए जिनके उत्तर निम्नलिखित शब्द हों :
नौकरी
ऐसे प्रश्न तैयार कीजिए जिनके उत्तर निम्नलिखित शब्द हों :
शास्त्री नगर
ऐसे प्रश्न तैयार कीजिए जिनके उत्तर निम्न शब्द हों।
बाँस का टुकड़ा
अर्थ के आधार पर निम्न वाक्य के भेद लिखिए :
इस वर्ष भीषण गरमी पड़ रही थी।
अर्थ के आधार पर निम्न वाक्य के भेद लिखिए :
अपने समय के लेखकों में आप किन्हें पसंद करते हैं?
निम्नलिखित वाक्य का कोष्ठक में दी गई सूचनानुसार परिवर्तन कीजिए:
लिखने से पहले तो मैंने पढ़ना शुरू किया था। (निषेधार्थक वाक्य)
निम्नलिखित वाक्य का रचना के आधार पर भेद पहचानकर लिखिए:
विनय ने कहा था कि वह मुम्बई जाएगा।
निम्नलिखित वाक्य का रचना के अनुसार भेद लिखिए।
मुझे बुखार था, इसलिए मैं विद्यालय नहीं जा सका।
'रसूलन और बतूलन ने गाना गाया क्योंकि इसी से अमीरुद्दीन को खुशी मिलती है।' इस वाक्य का सरल वाक्य होगा -
“उनकी नज़र मेरी ओर उठते ही मेरे प्राण निकले।” - इसका संयुक्त वाक्य बनेगा:
'चार बजकर चौबीस मिनट पर सुभाष बाबू जुलूस लेकर आए।' इस वाक्य का मिश्र वाक्य में रूपांतरित वाक्य कौन-सा है?
निम्नलिखित वाक्यों में सरल वाक्य का उदाहरण नहीं है -
निम्नलिखित वाक्य के अर्थ के अनुसार भेद लिखिए:
अच्छा! निकलती हूँ बस पाँच मिनट चाहिए मुझे तैयार होने के लिए।
