Advertisements
Advertisements
प्रश्न
निम्नलिखित प्रत्येक समुच्चय को सामने लिखे गुणों के अनुसार सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए –
F2, Cl2, Br2, I2 – आबंध वियोजन एन्थैल्पी बढ़ते क्रम में।
Advertisements
उत्तर
F2 से I2 तक आबंध दूरी बढ़ने पर आबंध वियोजन एन्थैल्पी घटती है क्योंकि F से I की ओर जाने पर परमाणु के आकार में वृद्धि होती है। यद्यपि F-F आबंध वियोजन एन्थैल्पी, Cl – Cl की तुलना में कम होती है तथा Br – Br की आबंध वियोजन एन्थैल्पी से भी कम होती है। इसका कारण यह है कि F परमाणु अत्यधिक छोटा होता है तथा प्रत्येक F परमाणु पर इलेक्ट्रॉनों के तीन एकाकी युग्म F2 अणु में F-परमाणुओं को बाँधे रखने वाले आबंध युग्मों को प्रतिकर्षित करते हैं। अत: आबंध वियोजन एन्थैल्पी का बढ़ता क्रम इस प्रकार होता है।
I2 < F2 < Br2 < Cl2
संबंधित प्रश्न
सल्फर के महत्त्वपूर्ण स्रोतों को सूचीबद्ध कीजिए।
वर्ग 16 के तत्वों के हाइड्राइडों के तापीय स्थायित्व के क्रम को लिखिए।
H2O एक द्रव तथा H2S गैस क्यों है?
O, S, Se, Te तथा Po को इलेक्ट्रॉनिक विन्यास, ऑक्सीकरण अवस्था तथा हाइड्राइड निर्माण के संदर्भ में आवर्त सारणी के एक ही वर्ग में रखने का तर्क दीजिए।
यदि \[\ce{O -> O^-}\] तथा \[\ce{O -> O^{2-}}\] के इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी मान पता हों, जो क्रमशः 141 तथा 702 kJ mol−1 हैं तो आप कैसे स्पष्ट कर सकते हैं कि O2− स्पीशीज वाले ऑक्साइड अधिक बनते हैं न कि O– वाले?
(संकेत - यौगिकों के बनने में जालक ऊर्जा कारक को ध्यान में रखिए।)
