Advertisements
Advertisements
प्रश्न
निम्नलिखित पदार्थों की लिटमस पत्र पर क्या क्रिया होगी?
शुष्क HCl गैस, नम NH3 गैस, नींबू का रस, कार्बोनिकृत पेय पदार्थ, दही, साबुन का विलयन।
Advertisements
उत्तर
- शुष्क HCl गैस का लिटमस पत्र पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
- नम NH3 गैस लाल लिटमस को नीला कर देगी।
- नींबू का रस नीले लिटमस पत्र को लाल कर देगा।
- कार्बोनेटेड शीतल पेय नीले लिटमस को लाल कर देगा।
- दही नीले लिटमस पत्र को लाल कर देगा।
- साबुन का विलयन लाल लिटमस पत्र को नीला कर देगा।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
जब सोडियम हाइड्रॉक्साइड विलयन में आधिक्य क्षारक मिलाते हैं तो हाइड्रॉक्साइड आयन (OH–) की सांद्रता कैसे प्रभावित होती है?
कोई विलयन अंडे के पिसे हुए कवच से अभिक्रिया कर एक गैस उत्पन्न करता है जो चूने के पानी को दुधिया कर देती है। इस विलयन में क्या होगा?
परखनली ‘A’ एवं ‘B’ में समान लंबाई की मैग्नीशियम की पट्टी लीजिए। परखनली ‘A’ में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCl) तथा परखनली ‘B’ में ऐसिटिक अम्ल (CH3COOH) डालिए। दोनों अम्लों की मात्रा तथा सांद्रता समान हैं। किस परखनली में अधिक तेज़ी से बुदबुदाहट होगी तथा क्यों?
सोडियम कार्बोनेट क्षारकीय लवण है। क्योंकि यह लवण है ______
निम्नलिखित में से कौन से अम्लीय सामर्थ्य का बढ़ता हुआ सही क्रम देता है ______
बेकिंग पाउडर का एक अवयव सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट है। इसका अन्य अवयव है ______
निम्नलिखित में से कौन-सा पदार्थ तनु अम्ल के साथ उपचार पर कार्बन डाइऑक्साइड नहीं देगा?
जब HCl (g) को जल से गुजारते हैं तो निम्नलिखित में से कौन-सा (कौन-से) कथन सत्य है/हैं?
- यह विलयन में आयनित नहीं होता है क्योंकि यह एक सह-संयोजक यौगिक है।
- यह विलयन में आयनित होता है।
- यह विलयन में हाइड्रोजन तथा हाइड्रॉक्सिल दोनों आयन देता है।
- यह जल के अणु से संयोग के कारण विलयन में हाइड्रोनियम आयन बनता है।
अम्लों के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
एक विद्यार्थी ने दो पृथक बिकरों में (i) एक अम्ल तथा (ii) एक क्षार का विलयन बनाया। वह विलयनों को लेबल (चिन्हत) करना भूल गई तथा प्रयोगशाला में लिटमस पत्र उपलब्ध नहीं था। चूँकि दोनों रंगहीन हैं वह इन दोनों में विभेद कैसे करेगी?
