मराठी
महाराष्ट्र राज्य शिक्षण मंडळएस.एस.सी (हिंदी माध्यम) इयत्ता १० वी

निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए: अमिता/अमित खन्ना, विद्यार्थी प्रतिनिधि के नाते आदर्श विद्यालय, समता नगर, नाशिक को प्राचार्य को ग्रंथालय में पूरक पठन के लिए सूची - Hindi [हिंदी]

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:

अमिता/अमित खन्ना, विद्यार्थी प्रतिनिधि के नाते आदर्श विद्यालय, समता नगर, नाशिक को प्राचार्य को ग्रंथालय में पूरक पठन के लिए सूची अनुसार हिंदी को पुस्तकें उपलब्ध कराने हेतु पत्र लिखती/लिखता है।

लेखन कौशल्य
Advertisements

उत्तर

दिनांक:  25 फरवरी, 2026

सेवा में,

प्राचार्य जी, 
आदर्श विद्यालय,
समता नगर,
नाशिक।

विषय: ग्रंथालय में हिंदी पूरक पठन पुस्तकें उपलब्ध कराने हेतु।

महोदया,

सविनय निवेदन है कि मैं, विद्यार्थी प्रतिनिधि अमिता खन्ना, विद्यालय के छात्रों की ओर से यह अनुरोध प्रस्तुत कर रही हूँ कि विद्यालय के ग्रंथालय में पूरक पठन के लिए हिंदी पुस्तकों की आवश्यकता अनुभव की जा रही है। 

हमारे ग्रंथालय में हिंदी के पूरक पठन हेतु पुस्तकों का अभाव है। इसलिए निम्नलिखित पुस्तकें उपलब्ध कराने की कृपा करें।

क्र. पुस्तकों के नाम लेखक प्रतियाँ
1. हिंदी व्याकरण कामता प्रसाद गुरु 02
2. हिंदी भाषा एवं रोचक गतिविधियाँ डॉ. प्रदीप जैन 02
3. गोदान प्रेमचंद 01
4. साकेत मैथिलीशरण गुप्त 02
5. नया रास्ता सुषमा अग्रवाल 02

अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि कृपया आवश्यक व्यवस्था करते हुए सूची में उल्लिखित हिंदी पुस्तकों को ग्रंथालय में उपलब्ध कराने की कृपा करें।

आपके सहयोग के लिए सदा आभारी रहूँगी।

धन्यवाद।

भवदीय,
अमिता खन्ना
विद्यार्थी प्रतिनिधि।

shaalaa.com
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
2024-2025 (March) Official

APPEARS IN

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×