Advertisements
Advertisements
प्रश्न
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्र-लेखन कीजिए:
प्रणव/प्रणाली जोशी, सौभाग्य नगर, लातूर से अपने पिताजी प्रदिप जोशी सैफुल, विजापुर रोड, सोलापुर को अपने विद्यालय में मनाए गए ‘वार्षिक स्नेह सम्मेलन’ का वर्णन करने वाला पत्र लिखता/लिखती है।
Advertisements
उत्तर
प्रणाली जोशी
सौभाग्य नगर
लातूर।
दिनांक: 19 अप्रैल 2025
प्रिय पिताजी,
सप्रेम नमस्कार।
मैं यहाँ सकुशल और प्रसन्न हूँ, और यही आशा करती हूँ कि आप भी स्वस्थ और आनंदित होंगे।
आपका पत्र प्राप्त हुआ। मुझे यह बताते हुए बहुत आनंद हो रहा है कि हमारे विद्यालय में “वार्षिक स्नेह सम्मेलन” बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय को रंग-बिरंगी झालरों और फुलों से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद विद्यालय के मुख्याध्यापक ने वार्षिक प्रगति का अहवाल प्रस्तुत किया। विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए - जैसे नृत्य, गायन, नाटक, भाषण प्रतियोगिता आदि। मैंने भी एक समूह गीत में भाग लिया और हमें सभी ने बहुत सराहा।
समारोह में पुरस्कार वितरण भी हुआ, जिसमें अच्छे प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। हमारे मुख्य अतिथि एक प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता थे, जिनका भाषण बहुत प्रेरणादायक था।
यह दिन बहुत ही यादगार रहा, और मुझे आपकी बहुत याद आई। काश आप इस कार्यक्रम में आ पाते! आपका पत्र पाने की प्रतीक्षा रहेगी। माँ को प्रणाम कहिएगा और सबको मेरा नमस्कार।
आपकी स्नेही पुत्री,
प्रणाली जोशी
