Advertisements
Advertisements
प्रश्न
मुफ्त में मिलने वाली चीजों के प्रति लोगों की मानसिकतास्पष्ट कीजिए।
Advertisements
उत्तर
ग्राहक कोई सामान तभी खरीदता है, जब उसे उसकी आवश्यकता होती है। पर कभी-कभी आवश्यकता न होने पर भी किसी कारण से वह सामान खरीद लेता है। इस कारण में प्रमुख है।
उसे कोई-न-कोई लालच दिखाकर सामान खरीदने के लिए प्रेरित किया जाना। इनमें मुफ्त सामान देना, कम कीमत या आधी कीमत में सामान देने का लालच होता है।
इस प्रकार के मुफ्त सामान बिक्री केंद्रों में ग्राहकों की भारी भीड देखी जाती है। ऐसे बिक्री केंद्रों से लोग मुफ्त सामान के आकर्षण में अनावश्यक सामान भी खरीद लाते हैं। व्यापार का नियम है, घाटे में कोई सीमा न करना। व्यापारी सामान में लगी लागत और अपना नाम लेकर ही चीज बेचता है। कुछ ग्राहकों को इस बात की जानकारी भी होती है कि व्यापारी ग्राहकों को मुफ्त में दिए जाने वाले सामान की कीमत किसी-न- किसी तरीके से निकाल ही लेता है। फिर भी लोग मुफ्त की चीजों को लेने का लालच संवरण नहीं कर पाते और उसका लाभ लेने पहुँच ही जाते हैं। इसलिए इस तरह के विक्री केंद्रों में ग्राहकों की भारी भीड़ देखी जाती है।
